Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

नयागांव में बिजली के कनेक्शन देने, डंपिंग ग्राउंड और पावर ग्रिड के लिए जगह की डीसी मोहाली से जोशी ने की मांग

Updated on Friday, January 24, 2025 18:08 PM IST

मोहाली | स्थानीय बस सेवा, नयागांव के मास्टर प्लान के तहत पहले से अधिसूचित तीन 30 मीटर चौड़ी सड़कों का निर्माण, लंबित नक्शों के आवेदनों को मंजूरी, लंबित बिजली के कनेक्शन देने, पीजीआई से नयागांव तक सड़क पर तुरंत पेवर ब्लॉक लगाने, डंपिंग ग्राउंड और पावर ग्रिड के लिए जगह की मांग को लेकर नयागांव वासियों का एक प्रतिनिधिमंडल नयागांव घर बचाओ मंच के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत जोशी के नेतृत्व में पार्षद सुरिंदर कौशिश बब्बल, जिला सचिव भाजपा मोहाली भूपिंदर भूप्पी सहित डिप्टी कमिश्नर मोहाली श्रीमती आशिका जैन से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सी.टी.यू. की लोकल बस सेवा के अभाव में करीब दो लाख निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सी.टी.यू. की बसों का न आने का एकमात्र कारण है सड़कों की छोटी चौड़ाई,  इसलिए हमारी मांग है कि नयागांव के अधिसूचित मास्टर प्लान के अनुसार तीन 30 मीटर चौड़ी सड़कों का तुरंत निर्माण करवाया जाए । निर्माण होने के बाद ही स्थानीय निवासियों के लाभ के लिए स्थानीय बस सेवाएं शुरू की जा सकेंगी।

जोशी ने डीसी मोहाली को अवगत कराया कि नयागांव म्यूनिसपल काउन्सल के सत्रह वार्ड जो कैचमेंट एरिया का हिस्सा नहीं हैं और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों से प्रभावित नहीं हैं, उनके नक्शे पास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि नक्शे नोटिफाइड जोनल प्लान और नयागांव म्यूनिसपल काउन्सल के नोटिफाइड बिल्डिंग प्लान के अनुसार पास किए जाएं।

पीजीआई से नयागांव सड़क को सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा गया था, अब जबकि पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है,  इसलिए इसे तुरंत खोला जाना चाहिए और पेवर ब्लॉक लगाकर गाड़ियों के आने अजने के लिए पहले से बेहतर बनाया जाए , जोशी, बब्बल और भूपी ने मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने पावर ग्रिड, कचरा डंपिंग साइट के लिए जगह का तुरंत अलॉटमेंट व नाडा और करोरां के शेष क्षेत्र को नयागांव म्यूनिसपल काउन्सल में शामिल करने का अनुरोध किया।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X