Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

घरेलू हिंसा का मुख्य कारण नशा व अवैध संबंध:राज लाली गिल

Updated on Friday, January 24, 2025 13:24 PM IST

चंडीगढ़। घरेलू हिंसा का मुख्य कारण नशा तथा अवैध संबंध है। महिला आयोग के पास ऐसे बहुत से मामले आते हैं जिनमें महिलाओं के साथ उनके पति द्वारा मारपीट केवल इन दो कारणों के चलते की जाती है। इसके साथ ही 60 प्रतिशत मामलों में शिकायतें झूठी पाई जाती है। आज लिव इन रिलेशनशिप केवल युवा लडक़े-लड़कियों में ही नहीं अधेड़ उम्र के लोगों में भी देखने को मिलता है। उक्त विचार दिशा वूमैन वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा ‘हम महिलाएं-हमारे अधिकार, फर्ज व समाज’ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने व्यक्त किए।

उल्लेखनीय है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली संस्था दिशा वूमैन वेलफेयर ट्रस्ट चंडीगढ़ द्वारा अध्यक्ष हरदीप कौर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाब के विभिन्न जिलों से आई हुई करीब 150 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें प्रत्येक क्षेत्र की महिलाओं द्वारा भाग लिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोचन सिंह, जय सिंह छिब्बर तथा सिमरनजोत सिंह मक्कड़ ने महिलाओं के विषय से संबंधित मुद्दा उठाते हुए प्रश्न किए।

केवल अधिकारों के प्रति नहीं फर्ज के प्रति भी जागरूकता करता है ट्रस्ट:हरदीप कौर

यह एक ऐसा मंच था कि जहां सशक्त महिलाओं ने महिलाओं की समस्याओं को लेकर खुद ही सुझाव दिए। घरेलू हिंसा, लिव इन रिलेशनशिप, तलाक, महिलाओं के अधिकार, फर्ज तथा कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीडऩ जैसे संवेदनशील विषयों पर खुलकर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन बठिंडा से पहुंची वरिष्ठ पत्रकार आकांक्षा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखक एवं चिकित्सक डॉ.हरषिंद्र कौर, समाज सेविका जगजीत कौर काहलों, महिला उद्यमी कंचन बेदी, एडवोकेट रूपिंदर पाल कौर, प्रिंसिपल हरजीत कौर, फिल्म अभिनेत्री सायरा, महिला पत्रकार अर्पण कौर, लिश्कारा फेम आर.दीप.रमन, स्किन स्पेशलिस्ट रूबी सैनी, समाज सेवी सतिंद्र कौर ने पत्रकारों द्वारा उठाए गए प्रत्येक सवाल का जवाब देकर विषय के साथ न्याय किया।

इस अवसर पर डॉ.हरषिंद्र कौर ने कहा कि समाज का सही नेतृत्व करने के लिए महिला से अधिक कोई सक्ष्म नहीं है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के बदले 15 महिलाओं को वूमैन आईकोनिक अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के अंत में पंजाब के विभिन्न जिलों से आई महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए हरदीप कौर ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। इसीलिए ट्रस्ट महिलाओं के अधिकारों तथा फर्ज की बात करता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा जाग भैणे जाग तथा दिशा रोजगार मुहिम के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X