Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कांग्रेस-पाटीदार साथ-साथ, आरक्षण पर बन गई बात, हार्दिक पटेल आज राजकोट में करेंगे फॉर्मूले का ऐलान 

Updated on Monday, November 20, 2017 12:46 PM IST

अहमदाबाद,19 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : अहमदाबाद में कांग्रेस और पाटीदारों के बीच आरक्षण के मुद्दे पर सहमति बन गई है। ये सहमति कांग्रेस और पाटीदार नेताओं की बैठक में बनी। कांग्रेस पाटीदार आरक्षण को संवैधानिक दर्जा देने को तैयार हो गई है। मीटिंग के बाद कांग्रेस ने ऐलान किया कि हार्दिक पटेल कल राजकोट में आरक्षण के फॉर्मूले की घोषणा करेंगे। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि पाटीदारों ने चुनाव में टिकट की मांग नहीं की है। बता दें कि रविवार शाम हुई इस मीटिंग में गुजरात कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल हुए। हार्दिक पटेल खुद तो इस मीटिंग में नहीं थे लेकिन उनके बाकी करीबी कांग्रेस नेताओं से बात करने पहुंचे थे। मीटिंग के बाद गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि बातचीत कामयाब रही और सभी मुद्दे सुलझा लिए गए हैं। क्या फैसला हुआ है, इसकी जानकारी कल यानी सोमवार को हार्दिक पटेल खुद राजकोट में देंगे।

हार्दिक के करीबी सहयोगी दिनेश ने बताया, ‘‘पहले हमने कांग्रेस से स्पष्ट करने को कहा था कि वह पाटीदारों को संवैधानिक तौर पर मान्य आरक्षण कैसे देगी। आज हमने इस मुद्दे पर एक अहम बैठक की और आखिरकार पार्टी की ओर से हमें पेशकश किए गए विभिन्न विकल्पों पर आम राय पर पहुंच गए। इस समझौते की आधिकारिक घोषणा कल राजकोट में हार्दिक द्वारा की जाएगी।’’

बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘‘मैं कह सकता हूं कि आरक्षण देने के कांग्रेस के फार्मूले पर हम पार्टी के साथ हैं। हमने ‘पास’ को टिकट देने के बारे में कोई चर्चा नहीं की है। हार्दिक कल ऐलान करेंगे कि ‘पास’ चुनावों में कांग्रेस का समर्थन करेगी कि नहीं।’’

‘पास’ नेताओं के साथ हुई बैठक में गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ पटेल एवं बाबू भाई मनगुकिया शामिल थे। सोलंकी ने दावा किया कि बैठक से ‘‘सकारात्मक परिणाम’’ मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘बैठक सफल रही और परिणाम सकारात्मक रहा। हम दोनों आने वाले दिनों में इस समझौते पर अमल के लिए सहमत हुए।’’ 


Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X