Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

चंडीगढ़ परिवहन उपक्रम (सीटीयू) ने शुरू की महाकुंभ मेले के लिए दैनिक बस सेवा

Updated on Thursday, January 23, 2025 18:23 PM IST

चंडीगढ़ | आज, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने महाकुंभ 2025 के लिए 23.01.2025 से 26.02.2025 तक आईएसबीटी-17 में, चंडीगढ़ से प्रयागराज तक की बस सेवा शुरू की। दिप्रवा लाकड़ा, सचिव वित्त और सचिव परिवहन, चंडीगढ़ प्रशासन ने महाकुंभ मेले को जाने वाली सीटीयू बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रद्युम्न सिंह, निदेशक परिवहन-सह-मंडल प्रबंधक, सीटीयू और चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक मेला महाकुंभ मेला चल रहा है और यह 26 फरवरी, 2025 तक चलेगा। इसलिए, चंडीगढ़ शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों के भक्तों की सुविधा के लिए, सीटीयू ने आईएसबीटी-17, काउंटर नं 26 से महाकुंभ के लिए बस यात्रा सुविधा शुरू की। यह बस चंडीगढ़ से दिल्ली, सिकंदराबाद और कानपुर होते हुए प्रयागराज तक जाएगी।

उक्त बस सेवा निम्नलिखित विवरणों के अनुसार चलेगीः

  • बस सेवाः आईएसबीटी-17, चंडीगढ़ से प्रयागराज वाया दिल्ली, सिकंदराबाद, कानपुर (कुंभ मेला)
  • बस सेवा प्रकारः एचवीएसी (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग)
  • बस किराया-Rs.1662/-
  • एक तरफ की यात्राः 919 किमी
  • एक तरफ यात्रा का समयः 19 घंटे 25 मिनट
  • आईएसबीटी-17, चंडीगढ़ से प्रस्थान का समयः 12:00 बजे (दैनिक)
  • प्रयागराज, नेहरू पार्क में आगमन का समयः 07:25 बजे (अगले दिन)
  • प्रयागराज, नेहरू पार्क से प्रस्थान का समयः 17:00 बजे (दैनिक)
  • आगमन समयः आईएसबीटी-17, चंडीगढ़ में 12:25 बजे (अगले दिन)।

आम जनता को सुविधा प्रदान करने के लिए उक्त बस सेवा के लिए 25.02.2025 तक सीटों की ऑनलाइन बुकिंग https:// ctuonline chd gov पर http:// www. redbus in/और CTU मुसाफिर मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है।

इसके अलावा, सीटीयू पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न गंतव्यों के लिए अपनी बस सेवाएं प्रदान कर रहा है। अयोध्या धाम, सालासर, खाटू श्याम, वरिंदवन, हरिद्वार, कटरा, ज्वाला जी और चामुंडा देवी आदि जैसे विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवाएं सफलतापूर्वक चल रही हैं।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X