Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

बाबरी मस्जिद की जगह मंदिर कोई मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा: शिया पर्सनल लॉ बोर्ड  

Updated on Monday, November 20, 2017 12:45 PM IST

लखनऊ,19 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बने, इस पर किसी भी मुसलमान को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन बाबरी मस्जिद की जगह पर कब्जा करके उस पर मंदिर बनाया जाए, यह कोई भी मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा। बोर्ड के संस्थापक व महासचिव मौलाना सैय्यद अली हुसैन रिजवी कुम्मी ने आईपीएन को भेजे अपने बयान में कहा, "शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ढोंग कर रहे हैं। रिजवी पूरी शिया कौम को बदनाम कर रहे हैं। वह अपने आपको कानूनी गिरफ्त से बचाने के लिए आरएसएस की भाषा बोल रहे हैं।" 

उन्होंने कहा कि यह वसीम रिजवी का ढोंग ही है कि वह अयोध्या जाकर मंदिरों में फूल चढ़ा रहे हैं। तमाम साधु-संतों से मिलकर बातचीत का रास्ता निकालने का नाकाम प्रयास कर रहे हैं। वसीम शिया कौम के ठेकेदार नहीं हैं।

कुम्मी ने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड की करोड़ों की प्रॉपर्टी खुर्दबुर्द करने वाला जो जमानत पर छूटा है, वह कौम का नेता बनना चाह रहा है। वक्फ बोर्ड का चेयरमैन सरकारी पद होता है। उस पर रहते हुए वह इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। उनकी हरकतों पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा, "वसीम आजम खां के बहुत चहीते थे, आज आजम खां किस बिल में घुस गए हैं? क्या वह भी मस्जिद को राम मंदिर बनाना चाहते हैं?"

कुम्मी ने कहा कि श्री श्री रविशंकर ने भी अयोध्या का दौरा किया। तमाम साधु-संतों से मिले, बाबरी मस्जिद, राम जन्मभूमि मामले को बातचीत से हल करने का प्रयास वह भी कर रहे हैं। मगर सभी ने उनके इस कोशिश को नकार दिया है, क्योंकि अब बहुत देर हो चुकी है। पहले भी ऐसी कोशिशें की जा चुकी हैं। जब बात नहीं बनी, तभी तो अदालत का रुख करना पड़ा।

उन्होंने कहा, "बात करते समय जब कोई फरीक यह तय करके बैठे कि मुझे तो यही करना है, तब बातचीत से फैसला नहीं होता। पूरी मुस्लिम कौम को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। वहां से जो भी फैसला होगा वह हम सबको मान्य होगा।" 

कुम्मी ने आगे कहा, "वसीम रिजवी जैसे जमीरफरोश, कौम के दलालों से कौम को होशियार रहने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश सरकार को चाहिए कि वसीम रिजवी जैसे भ्रष्ट चेयरमैन को हटाकर किसी ईमानदार को चेयरमैन बनाए।"


Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X