Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

यूपी में हो रही झमाझम बारिश, दिल्ली में भी बदला मौसम

Updated on Thursday, January 23, 2025 10:30 AM IST

नई दिल्ली। उत्तर भारत में दिन में मौसम काफी गर्म था, वही आज उत्तर प्रदेश में सुबह से बारिश होने लगी है। दिल्ली-एनसीआर का भी मौसम बदल गया है। वहीं मौसम विभाग ने 23 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को दिल्ली और यूपी में सुबह से ही बारिश हो होने की संभावना जताई थी और इसी के साथ ठंड फिर से बढ़ सकती है। साथ ही पंजाब हरियाणा में कोहरा होने की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बर्फबारी और बारिश की संभावना है, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, उत्तर प्रदेश और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बारिश की संभावना है।

साथ ही पूर्वी भारत के अलग-अलग इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे का अनुमान है, उत्तरी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली में होगी बारिश

चल रहे पश्चिमी विक्षोभ के बुधवार को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की उम्मीद है, गुरुवार तक स्थितियां कमजोर होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में कुछ वर्षा हो सकती है। इस बीच, पूर्वोत्तर भारत में एक मौसम प्रणाली गुरुवार से सक्रिय होने का अनुमान है, लेकिन रविवार तक इसके कमजोर होने की उम्मीद है।

भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना

बुधवार और गुरुवार को पूरे पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। बुधवार रात को दिल्ली, एनसीआर और पूर्वोत्तर भारत में और गुरुवार रात को मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की उम्मीद है।

ऐतिहासिक बर्फीले तूफान से अमेरिका में कई स्थानों पर जनजीवन ठप

जनवरी में आए ऐतिहासिक बर्फीले तूफान ने अमेरिका की खाड़ी के तटीय इलाकों में बुधवार को बर्फ की मोटी परत बिछा दी और जनजीवन को ठप कर दिया। ह्यूस्टन और न्यू आर्लियंस में बीते दो दिनों से सब कुछ बंद कर देने वाले इस तूफान ने फ्लोरिडा पैनहैंडल के कुछ स्थानों पर शिकागो जैसी बर्फ जमा दी। इस तूफान ने अब तक 12 लोगों की जान ले ली है।

फ्लोरिडा में बर्फबारी का आज तक का रिकॉर्ड टूट गया

राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार बुधवार को तूफान के गुजरने के दौरान उत्तरी फ्लोरिडा, दक्षिणी जार्जिया और दक्षिण-पूर्व कैरोलिना में कुछ जगहों पर ओले गिरने के साथ और चार इंच की और बर्फबारी हुई। मिल्टन के पश्चिमी पैनहैंडल में नौ इंच बर्फबारी के साथ फ्लोरिडा में बर्फबारी का आज तक का रिकॉर्ड टूट गया है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X