Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

देश की प्रगति को देखते हुए बच्चों के समग्र विकास में क्रांति की आवश्यकता : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Updated on Thursday, January 23, 2025 10:29 AM IST

अलप्पुझा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने का फैसला किया है। सरकार का यह कदम राष्ट्र के समग्र विकास में योगदान देगा।

सैनिक स्कूलों में लड़कियों के प्रवेश का मार्ग भी प्रशस्त किया- राजनाथ सिंह

केरल के अलप्पुझा में विद्याधिराज सैनिक स्कूल के 47वें वार्षिक दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार ने सैनिक स्कूलों में लड़कियों के प्रवेश का मार्ग भी प्रशस्त किया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने सैनिक स्कूलों की पहुंच देश के जिले तक बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और दूरदराज के क्षेत्रों से छात्रों को इसमें शामिल किया जा सके।

सैनिक को केवल युद्ध के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जैसे-जैसे देश स्वास्थ्य, संचार, उद्योग, परिवहन और रक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, उसे देखते हुए शिक्षा और बच्चों के समग्र विकास में क्रांति की आवश्यकता है। किसी सैनिक को केवल युद्ध के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि प्रत्येक सैनिक में कई अन्य गुण होते हैं।

उन्होंने कहा कि एक सैनिक अनुशासित होता है, अपने लक्ष्य पर केंद्रित होता है, निस्वार्थ भाव से सेवा करता है, आत्म-नियंत्रण रखता है और समर्पित होता है। ये गुण कई महान लोगों में भी देखे जाते हैं, जैसे स्वामी विवेकानंद, आदि शंकराचार्य और राजा रवि वर्मा। इनके लिए संघर्ष के मैदान सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक या धार्मिक सुधार थे।

भारत का विकास समावेशी और न्यायसंगत होना चाहिए : राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत तेजी से विकास करने वाला देश है। लेकिन इसका विकास समावेशी, न्यायसंगत, पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ और नैतिक रूप से वांछनीय होना चाहिए। वह केरल के पथनमथिट्टा जिले में प्रसिद्ध लेखिका और पर्यावरणविद् सुगाथाकुमारी की 90वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश की खपत जरूरत आधारित होनी चाहिए न कि लालच आधारित। स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए व्यवहार में बदलाव की जरूरत है।

राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भरता के पथ पर भारत की तीव्र प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों के सहयोग से स्वास्थ्य, संचार, उद्योग, परिवहन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल की जा रही हैं। रक्षा मंत्री ने सरकार के इस प्रयास को भी दोहराया कि भारत के युवा राष्ट्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करते हुए अपनी आकांक्षाओं के अनुरूप जीवन में आगे बढ़ेंगे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X