Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

लालू यादव का दावा, PM मोदी अगले साल करवा सकते हैं लोकसभा चुनाव  

Updated on Monday, November 20, 2017 12:45 PM IST

पटना,19 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तय समय से एक साल पहले अगले साल लोकसभा चुनाव करा सकते हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने राजद की एक बैठक में कहा, "मोदी 2019 के तय समय से पहले 2018 में लोकसभा चुनाव करा सकते हैं।" उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से तय समय से पहले संसदीय चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा। लेकिन, उन्होंने जोर दिया कि जब भी लोकसभा चुनाव होंगे, विपक्षी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराएंगी।

लालू ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले लोग शेर से डरते थे, लेकिन अब गाय से डरते हैं। इसकी वजह देश भर में फैले गोरक्षक हैं। उन्होंने कहा, "पहले लोग शेर से डरते थे, अब गाय से डरते हैं। यह सब मोदी सरकार की देन है।"

उन्होंने कहा कि गाय व मवेशियों के साथ बढ़ते डर को देखकर बिहार के सारण जिले के सोनपुर का मवेशी मेला बिना मवेशियों वाले मेले में बदल गया है। सोनपुर का मेला एशिया का सबसे बड़ा मवेशियों का मेला माना जाता रहा है। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े तीन सालों में मोदी सरकार द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने 'पूरी तरह से विफल रहने से लोग नाराज हैं।' उन्होंने कहा कि लोग नोटबंदी व वस्तु एवं सेवा कर से भी परेशान हैं।

लालू प्रसाद ने कहा कि उनके बेटे व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, "हार्दिक पटेल व तेजस्वी यादव जैसे युवा नेता देश से सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ फकेंगे।"

लालू प्रसाद ने मीडिया से कहा कि वह 'विपक्ष को लक्षित करने के बजाय भाजपा व मोदी का पर्दाफाश करे।' उन्होंने कहा, "अमेरिका व दूसरे विकसित देशों में मीडिया सत्तारूढ़ पार्टियों व उनके नेताओं का पर्दाफाश कर रही है।" उन्होंने कहा, "भारत में मीडिया विपक्ष के खिलाफ लड़ रही है। यह बदलना चाहिए।"

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X