Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट ने आरजी कर दुष्कर्म-हत्या मामले में आज सुनवाई करेगी चीफ जस्टिस की बेंच

Updated on Wednesday, January 22, 2025 10:20 AM IST

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट बुधवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला प्रशिक्षु के साथ दुष्कर्म-हत्या मामले की फिर से सुनवाई करेगा। कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार चीफ जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विस्वनाथन की पीठ सुनवाई करेगी।

संजय राय के आजीवन कारावास के फैसले को चुनौती

हालांकि, इस बीच मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए कोलकाता की विशेष अदालत द्वारा इस मामले में दोषी करार दिए गए संजय राय के आजीवन कारावास के फैसले को चुनौती दी है। हाई कोर्ट ने दोषी को मृत्यु दंड दिए जाने की अपील पर सुनवाई के लिए स्वीकृति दे दी है।

इससे पहले नवंबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि अदालत इस मामले की सुनवाई को बंगाल के बाहर स्थानांतरित करने के लिए कोई निर्देश नहीं जारी करेगी। तत्कालीन चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने इस संबंध में एक वकील द्वारा की गई अपील को खारिज कर दिया था।

संजय राय के उम्रकैद के फैसले को दी गई चुनौती

कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में न्यायाधीश दास ने सोमवार को दोषी सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को आजीवन कारावास (मृत्यु होने तक) की सजा सुनाई है।

दोषी को क्यों नहीं दी गई फांसी?

न्यायाधीश दास ने दोषी को मृत्युदंड न देने के पीछे एक कारण के रूप में 1980 के बच्चन सिंह बनाम पंजाब सरकार मामले में सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में मौत की सजा के क्रियान्वयन के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के कुछ दिशानिर्देश हैं। मृत्युदंड के निष्पादन के लिए उस निर्देश में निर्धारित सख्त मानदंडों के साथ आरजी कर की घटना की तुलना नहीं की जा सकती। इसलिए इस अपराध को दुर्लभतम घटना नहीं कहा जा सकता।

अपराध में कुल 50 लोग शामिल

मालूम हो कि पिछले साल नौ अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हाल से महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था। घटना वाली रात मेरी बेटी के साथ चार और लोग थे दरिंदगी की शिकार महिला चिकित्सक के माता-पिता ने रविवार को दावा किया है कि घटना वाली रात उनकी बेटी के साथ उसके चार सहकर्मी भी मौजूद थे। उनका कहना है कि अपराध में कुल 50 लोग शामिल हैं। उन्होंने सीबीआइ को यह सभी बातें बताई हैं। पीड़िता के माता-पिता का यह भी कहना है कि इस मामले में सीबीआइ और पुलिस ने उचित तरह से जांच नहीं की।

दोषी की मां बोलीं- उसे उसके किए की सजा मिलनी चाहिए

मामले में दोषी संजय राय की मां ने रविवार को कहा कि अगर उनका बेटा दोषी है तो उसे उसके किए की सजा मिलनी चाहिए, फिर भले ही वह सजा फांसी ही क्यों न हो। राय की मां मालती राय ने कहा कि वह अकेले में रोएंगी लेकिन उसकी सजा को नियति मानकर स्वीकार करेंगी।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X