Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

सुरक्षा बलों के बढ़ते ऑपरेशन से नक्सली आए बैकफुट पर, दस्तावेजों में हुए कई खुलासे

Updated on Tuesday, January 21, 2025 11:15 AM IST

नई दिल्ली। पूरे अबूझमाड़ और दंडकारण्य में सुरक्षा बलों के बढ़ते आपरेशन से नक्सली बैकफुट पर हैं। खुद नक्सली भी इसे स्वीकार कर रहे हैं। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से मिले नक्सलियों के पोलित ब्यूरो द्वारा तैयार नोट से इसकी पुष्टि भी होती है। नोट में पोलित ब्यूरो ने नक्सल आंदोलन के सबसे मुश्किल समय से गुजरने और पार्टी गतिविधियों को भरसक गोपनीय रखने की जरूरत बताई गई है।

यहां तक कि बड़े नेताओं और कैडर को लो प्रोफाइल रह कर काम करने और उचित समय का इंतजार करने की सलाह दी गई है। ध्यान देने की बात है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई है।

हाल में जवानों पर नक्सलियों ने किया था हमला

वैसे पिछले दिनों नक्सलियों ने पांच साल पहले लगाए गए बारूदी सुरंग में विस्फोट कर डिस्टि्रक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के आठ जवानों और एक चालक की हत्या कर इलाके में अपनी मजबूत पकड़ का संकेत देने की कोशिश की। लेकिन दंडकारण्य के इलाके में जहां कभी नक्सली मोटरसाइकिल पर बेरोकटोक घूमते थे, बंकर में लेथ मशीन के साथ हथियार बनाने का कारखाना बनाने से यह साफ हो गया है कि नक्सलियों के सबसे मजबूत दस्ते बटालियन के इलाके भी अब उनके लिए सुरक्षित नहीं रह गए है। कभी खुंखार नक्सली कमांडर हिडमा इसका प्रमुख हुआ करता था।

पिछले हफ्ते 12 नक्सलियों को मारा गया

पिछले हफ्ते सुरक्षा बलों ने यहां आपरेशन कर 12 नक्सलियों को मार गिराया, वैसे बाद में प्रेस नोट जारी कर खुद नक्सलियों ने स्वीकार किया कि 18 नक्सली मारे गए थे। नक्सल आरपेशन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ के बाद बड़ी संख्या में नक्सलियों के शव बरामद होना भी उनकी कमजोर होती गुरिल्ला आर्मी को स्थिति को दर्शाता है। पहले मुठभेड़ के बाद नक्सली मारे गए अपने लोगों का शव भी लेकर भाग जाते थे, लेकिन अब वे ऐसा करने की स्थिति में है।

बैकफुट पर आ रहे नक्सली

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अत्याधुनिक हथियारों की सप्लाई रुकने का असर भी दिखने लगा है। उनके अनुसार मुठभेड़ में मारे जाने के बाद नक्सली शव तो छोड़ दे रहे हैं, लेकिन हथियार लेकर भाग रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार नक्सलियों के बैकफुट पर आने का सबसे बड़ा सबूत यह है कि पिछले एक साल से वे एक भी आरपेशन सुरक्षा बलों के खिलाफ नहीं कर पा रहे हैं। सारे आपरेशन नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर सुरक्षा बल चला रहे हैं, जिसमें बचाव करते हुए बड़ी संख्या में नक्सली मारे जा रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X