Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

‘प्रलय’ मिसाइल देख कांप उठेंगे दुश्मन, गणतंत्र दिवस पर दुनिया देखेगी भारत की ताकत

Updated on Tuesday, January 21, 2025 11:15 AM IST

नई दिल्ली। परंपरागत हथियारों को ले जाने में सक्षम नवविकसित सामरिक मिसाइल 'प्रलय' को गणतंत्र दिवस पर स्वदेशी शस्त्र प्रणालियों के साथ कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित किया जाएगा। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड में अन्य स्वदेशी हथियारों के साथ प्रलय को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

'प्रलय' कम दूरी वाली सतह से सतह में मार करने वाली मिसाइल है जिसके पेलोड की क्षमता 500-एक हजार किलो है। इसकी मारक क्षमता 150 से 500 किमी की दूरी तक है। देश में विकसित और निर्मित एडवांस लाइट हेलीकाप्टर (एएलएच) ध्रुव इस बार 26 जनवरी की परेड में फ्लाइपास्ट का हिस्सा नहीं बन सकेगा। इन हेलीकाप्टरों की उड़ानों को रोकना एक तरह का झटका है।

31 झांकियां होंगी प्रदर्शित

भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक दल फिलहाल 330 एएलएच हेलीकाप्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। रक्षा सचिव ने बताया कि 90 मिनट की परेड में 16 राज्यों और 15 मंत्रालयों की 31 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इस बार की परेड पर गहरी सांस्कृतिक छाप होगी। पांच हजार आदिवासी कलाकार अपना हुनर दिखाएंगे।

भारतीय सेना के 'डेयरडेविल्स' का विश्व रिकार्ड कर्तव्य पथ पर सोमवार को भारतीय सेना की मोटरसाइकिल सवारों की टीम 'डेयरडेविल्स' ने कर्तव्य पथ पर विजय चौक से इंडिया गेट के बीच कलाबाजियां करते हुए सबसे बड़ा मानव पिरामिड बनाकर विश्व रिकार्ड बनाया है। सात मोटरबाइकों पर 20.4 फीट ऊंचे मानव पिरामिड बनाकर सेना के 40 जवानों ने दो किलोमीटर की दूरी तक हैरतअंगेज कारनामे किए।

परेड के लिए जल्द बंद होंगे सरकारी दफ्तर

केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि गणतंत्र दिवस परेड, एट होम कार्यक्रम और बीटिंग रिट्रीट समारोह से जुड़े सरकारी दफ्तर जल्दी बंद किए जाएंगे। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार इनमें से कुछ कार्यालय 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल और 28 जनवरी को एक विशेष शो के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे। बंद रखे जाने वाली संबंधित इमारतों की विभागीय सूची जारी की जा चुकी है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X