Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

सलौन - निट्ज़ ब्यूटी लैब एंड कंपनी ने मोहाली में की नई शुरुआत

Updated on Monday, January 20, 2025 10:51 AM IST

मोहाली ।  ‘यमला पगला दीवाना 2’, ‘सोलो’ और ‘तान्हाजी’से प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा, जिन्हें एफएचएम की दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में 7वां स्थान मिला है, ने सलौन - निट्ज़ ब्यूटी लैब एंड कंपनी का उद्घाटन किया। निट्ज , मोहाली के सेक्टर 79 में 5000 वर्ग फीट के विशाल एरिया में फैला एक शानदार सलौन है। यह सलौन एक शानदार और लग्जरीयस सेटिंग में सेल्फ-केयर और ब्यूटी सर्विसेज प्रदान करता है।

मोहाली में  निट्ज़ सलौन का लॉन्च ग्लैमर से भरपूर था, जिसमें मॉडल दुल्हन और इंडो-वेस्टर्न दोनों तरह के गारमेंट्स में रैंप पर उतरीं। मॉडल्स  निट्ज़ एक्सपर्ट्स द्वारा किए गए बेदाग मेकअप और शानदार, बेमिसाल हेयर-डू पहने हुई  थीं । पुरुष मॉडल्स ने भी रैंप वाक की ।

निट्ज़ की महिला संस्थापक नीतू सेठी ठाकुर, जिन्हें ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में एक दशक से ज़्यादा का अनुभव है, ने सह-संस्थापक प्रणव ठाकुर और रोहन कपूर के साथ मिलकर आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर मीडिया से बातचीत की। नीतू की बेटी हुस्नूर भी मौजूद थीं। उनके साथ  सलौन की कंसल्टेंट अर्पिता दास भी उपस्थित थीं। नीतू ने बताया कि निट्ज़ किस तरह इंडस्ट्री में नए नज़रिए को लाने के लिए काम कर रहा है।

नेहा शर्मा ने मोहाली के सेक्टर 79 में निट्ज़ सलौन का उद्घाटन किया

नए सलौन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए, नीतू ने कहा कि "निट्ज़ कई स्टेट-ऑफ-द आर्ट सर्विसेज प्रदान करता है, जैसे 'जैपनीज़ वॉटर थेरेपी' - जो एक यूनिक बॉडी रिजुवेनेशन ट्रीटमेंट है । हम 'हाइड्रो-ऑक्सीजेनो थेरेपी' भी पेश कर रहे हैं, जो स्किन हाइड्रेशन और डिटॉक्सिफिकेशन थेरेपी है। हमारा लक्ष्य अपने सभी ग्राहकों को अत्याधुनिक सर्विसेज प्रदान करना है। हमारी ब्यूटी और रिजुवेनेशन थेरेपी एक बेंचमार्क बनाएगी।

नीतू ने आगे कहा कि "हमने 'कपल बॉडी स्पा विद जकूज़ी' पेश किया है, जो कपल्स के लिए एक आरामदायक रिट्रीट है। इसके अलावा, हमारे क्रिएटिव सलौन   मेन्यू में 'लोमी लोमी मसाज' भी है, जो रिजुवेनेशन के लिए प्रेशर पॉइंट का इस्तेमाल करने वाली एक हवाईयन तकनीक है। इसके अलावा, एंटी-एजिंग लाभों और अर्थराइटिस से राहत के लिए जानी जाने वाली ‘पैराफिन कैंडल थेरेपी’भी सूची में है।

उन्होंने कहा कि“इसका उद्देश्य लोगों के वर्तमान तनाव के समय में ग्राहकों को आराम देने के लिए ‘लग्ज़री फैसिलिटी’में रिजुवेनेशन थेरेपी का उपयोग करना है। हमारे स्पा रूम्स स्टीम और शॉवर सुविधाओं से सुसज्जित हैं और इनमें अरोमेटिक ऑयल्स का उपयोग किया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि सलौन  ‘रिचुअल स्पा फॉर हेयर’ भी प्रदान करता है, ये ग्राहकों को हेयर रिपेयर और ड्राई स्कैल्प की समस्याओं को हल करने में मदद करते है , जो उत्तर भारत में पड़ने वाली सख्त सर्दियों में एक बड़ी समस्या है।

नीतू ने कहा कि “ब्राइडल मेक अप पर काफी ध्यान केंद्रित किया गया है। हमारे पास विशेष ब्राइडल मेकओवर रूम हैं। निट्ज़ हर शादी के सीजन में रुझानों को दिखाने के लिए एक ब्राइडल कैलेंडर बनाने की भी योजना बना रहा है। हमारे पास एक  नेल बार के अलावा मैनीक्योर और पेडीक्योर के लिए अलग सेक्शन भी हैं।

नीतू सेठी ठाकुर ने अंत में कहा कि "हम अपने हेयरड्रेसर, मेकअप आर्टिस्ट और थेरेपिस्ट की ट्रेनिंग को काफी अधिक महत्व देते हैं। हमारे सभी ब्यूटी एंड वेलनेस एक्सपर्ट्स ने इंटरनेशनल लेवल पर ट्रेनिंग और ग्रूमिंग प्राप्त की है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X