चंडीगढ़। शहर के मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी में चंडीगढ़ यूथ क्लब द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लिवर, किडनी, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, फिजियोथेरेपी और हिमोग्लोबिन समेत कई प्रकार की जांचे की गईं। शिविर में सुबह से शाम तक लोगों की काफी भीड़ रही। भाजपा नेता व पूर्व चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, मनोनीत पार्षद गीता चौहान,जिला अध्यक्ष भूपिंदर सिंह सैनी, बीजेपी नेता पल्ली चौधरी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की सहायता
कैंप में डॉ. राज कुमार,अंतिम, रीता, योगिंदर, नर्सिंग वॉलंटियर निशा, आदि डॉक्टरों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य जांच की। वही स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं को सेनेटरी पेड भी वितरित किए गए। अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि ठंड के दौरान कई सारी बीमारियां होती हैं जिसके चलते आज स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है जिसमें निजी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया साथ ही परामर्श के बाद दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस मौके पर मानसी पुंडीर, दामिनी शर्मा, शोभा पासवान, भावना ठाकुर, समीर, सूरज राठोड़, सौरव श्रेष्ठ, लक्षद्वीप राणा, राघव, बलराम चौधरी, संचित चौधरी, अक्की, अभय, विजय वर्मा आदि उपस्थित थे।