Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

अभिनेता सैफ अली खान पर हुआ चाकू से हमला

Updated on Thursday, January 16, 2025 10:38 AM IST

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जब वह सुकून से अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तो एक अज्ञात शख्स ने उनके अपार्टमेंट में घुसकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। मामला चोरी का बताया जा रहा है। इस हमले के बाद बांद्रा पुलिस फिलहाल छानबीन कर रही है। हमले के बाद सैफ अली खान को मुंबई के बांद्रा में स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। क्या है ये पूरा मामला, चलिए डिटेल्स में जानते हैं। 

रात में तकरीबन इतने बजे सैफ अली खान पर हुआ हमला

हमारे मुंबई के संवाददाता की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान पर ये हमला  गुरुवार की रात तकरीबन 2 बजे के आसपास हुआ। उनके घर में एक चोर घुस आया था, जिसने अभिनेता पर 6 बार चाकू से हमला किया। चाकू लगने की वजह से अभिनेता को कई चोटें आई हैं। सैफ अली खान को गर्दन और रीड की हड्डी के पास सबसे ज्यादा चोट आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी सैफ अली खान का लीलावती अस्पताल इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं। 

इस पूरे मामले में अब सैफ अली खान की टीम ने एक बयान जारी किया और कहा,"मिस्टर सैफ अली खान के घर पर चोरी करने की कोशिश की गई। अभी अभिनेता अस्पताल में हैं और उनकी सर्जरी चल रही है। उनके हाथ में चोट लगी है और परिवार के अन्य सदस्य बिल्कुल सही हैं। हम मीडिया और लोगों से ये गुजारिश करते हैं कि वह शांत रहें और किसी तरह की अटकलें न लगाए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है"। 

चोर की केयर टेकर से हुई थी बहस

पुलिस के बयान के मुताबिक, जब चोर घर में घुसा तो उसे घर में काम करने वाली एक केयरटेकर ने देख लिया, जिसके बाद दोनों के बीच में बहस छिड़ गई। जब सैफ अली खान बीच में आए, तो लुटेरे ने एक्टर पर ही चाकू से वार कर दिया। 

इस मामले में बांद्रा पुलिस का कहना है कि हमला करने वाला शख्स परिवार के सदस्यों के जागने के बाद तुरंत ही भाग गया। FIR दर्ज होने के बाद उस चोर को पकड़ने के लिए बांद्रा पुलिस ने अपनी टीम बनाई है और लगातार उस चोर को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

लीलावती अस्पताल से मिला सैफ अली खान की हेल्थ पर अपडेट

लीलावती के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नीरज उत्तमानी ने बताया कि चाकू लगने के बाद तकरीबन सैफ अली खान को साढ़े तीन बजे के करीब अस्पताल लाया गया। उनको शरीर में दो जगह बहुत ही गहरी चोटें आई हैं। न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी उनका ऑपरेशन कर रहे हैं। इस सर्जरी के बाद ही कुछ कहा जाएगा। 

इस खबर पर लगातार हमारे मुंबई संवाददाता की नजर बनी हुई है। आगे की अपडेट जागरण डिजिटल आपको देता रहेगा। 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X