Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

केजरीवाल ने पदयात्रा कर नई दिल्ली सीट से किया नामांकन

Updated on Thursday, January 16, 2025 10:38 AM IST

नई दिल्ली। आप प्रत्याशी व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के हलफनामे के अनुसार उनके पास कोई कार नहीं है। हालांकि उनकी पत्नी के पास एक बलेनो कार है। केजरीवाल का गाजियाबाद में एक प्लॉट है, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के पास तीन-तीन कार हैं। वर्मा के पास फॉर्च्यूनर, इनोवा और एक्सयूवी-700 हैं।

केजरीवाल के पास 1.73 करोड़ की चल-अचल संपत्ति

अरविंद केजरीवाल के पास 1.73 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इसमें उनके पास एक गाजियाबाद का घर शामिल है। उनके पास आभूषण नहीं है। हालांकि उनकी पत्नी के पास 26 लाख रुपये के आभूषण है। केजरीवाल पर अलग-अलग कोर्ट में पांच मामले चल रहे हैं।

प्रवेश वर्मा के पास कुल 91 करोड़ की संपत्ति

अरविंद केजरीवाल ने अपनी आय का स्रोत विधायक के तौर पर आने वाला वेतन और पूर्व नौकरशाह होने से आने वाली पेंशन को बताया है। भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के पास कुल 91 करोड़ की संपत्ति हैं। इसमें उनके पास घरों के साथ ही गोदाम और कृषि योग्य भूमि भी शामिल हैं।

प्रवेश वर्मा के स्वयं के नाम से 8.25 लाख के आभूषण है। साथ ही उनके पास कई कंपनियों के स्टाक भी हैं। वर्मा ने अपने हलफनामे में 62 करोड़ रुपये की देनदारी भी दिखाई है।

अरविंद केजरीवाल

  • कुल संपत्ति - 1.73
  • नकद        -  50 हजार
  • आभूषण    -  नहीं
  • पत्नी के नाम आभूषण - 25.92 लाख
  • अचल संपत्ति - 1.70 करोड़
  • घर             -  1
  • कार           - नहीं
  • बचत खाते में राशि  - 2.81 लाख
  • आपराधिक मामले - 5

प्रवेश वर्मा

  • कुल संपत्ति   -  91 करोड़ 62 लाख
  • नकद         - 2.20 लाख
  • आभूषण     - 8.25 लाख
  • पत्नि के नाम आभूषण -  45.75 लाख
  • अचल संपत्ति - 77.89 करोड़
  • घर             -  तीन
  • कार           - तीन
  • बचत खाते में राशि - 1.28 करोड़
  • आपराधिक मामले - 1

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इस बार भी काम की राजनीति को चुनेगी।

पदयात्रा कर नामांकन दाखिल करने पहुंचे केजरीवाल

नामांकन से पहले वह अपने परिवार के साथ वाल्मीकि मंदिर और प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह ‘आप’ मुख्यालय पहुंचे और यहां से पूरी दिल्ली से आईं महिलाओं के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर की पदयात्रा कर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। पदयात्रा में ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’ गीत पर महिला कार्यकर्ता नृत्य करती दिखीं।

केजरीवाल ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली की जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया, उसने मुझे पूरी लगन और सेवाभाव से काम करने की शक्ति और प्रेरणा दी है। नामांकन यात्रा में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटा-बेटी के साथ उनकी बहन भी शामिल रहीं।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव और सांसद डा. संदीप पाठक, दिल्ली की पूर्व मेयर शैली ओबेराय, विधायक राखी बिड़लान, प्रीति मेनन, पार्षद सारिका चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

'क्या किया और अगले 5 साल में क्या करेंगे, इस पर लड़ रहे चुनाव'

नामांकन के उपरांत अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से कहा कि आप सभी काम के लिए वोट दीजिएगा। एक तरफ काम करने वाली पार्टी है और एक तरफ गाली-गलौज करने वाली पार्टी है। गालियां देने से कोई तरक्की और विकास नहीं होता है। हम इस बात पर चुनाव लड़ रहे हैं कि हमने पिछले 10 साल में क्या काम किया, आगे पांच साल में क्या काम करेंगे और हमारा दिल्ली का विजन क्या है? हम इन चीजों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

दूसरी तरफ, भाजपा सुबह से शाम तक केवल हमें गालियां देती है, इसलिए दिल्ली की जनता से अपील है कि आप शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क समेत अन्य कामों के लिए वोट दीजिए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि 2015 और 2020 की तरह ही दिल्ली के लोग विश्वास के साथ हमें वोट देंगे और उतना ही भारी बहुमत देंगे।

हमारे पास दिल्ली के लिए एक विजन है, लेकिन भाजपा के पास न कोई सीएम चेहरा है और न कोई लीडरशिप है और न तो भाजपा यह बता रही है कि वह दिल्ली के लिए क्या करेगी? भाजपा यह भी नहीं बता रही है कि पिछले 10 साल में उन्होंने क्या किया। भाजपा वाले 24 घंटे सिर्फ मुझे गालियां देते रहते हैं। मुझे गालियां देने से दिल्ली और देश की तरक्की नहीं होगी। दिल्ली की जनता देख रही है और उसी हिसाब से वोट देगी।

'भाजपा के पास न कोई चेहरा है और ना ही कोई विजन है'

इस अवसर पर सुनीता केजरीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है। दिल्ली की जनता बहुत समझदार और बुद्धिमान है। इस चुनाव में दिल्ली की जनता तय करेगी। भाजपा के पास न तो गवर्नेंस के लिए कोई चेहरा है और ना ही उनके पास दिल्ली के लिए कोई विजन है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X