Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

एयर इंडिया ने महाकुंभ के दौरान प्रयागराज और दिल्ली के बीच दैनिक उड़ानों का संचालन करने की घोषणा

Updated on Wednesday, January 15, 2025 08:35 AM IST

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने महाकुंभ के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए दिल्ली और प्रयागराज के बीच अस्थायी रूप से दैनिक उड़ानों का संचालन करने की घोषणा की है। इनका संचालन 25 जनवरी से 28 फरवरी तक किया जाएगा।

25 से 31 जनवरी तक दिल्ली से उड़ान 14.10 बजे होगी और यह 15.20 पर प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में यह 16.00 बजे प्रयागराज से उड़ान भरकर 17.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एक से 28 फरवरी तक दिल्ली से उड़ान भरने का समय 13.00 होगा और 14.10 बजे यह प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में 14.50 बजे प्रयागराज से उड़ान भरकर 16.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

विदेशों के यात्रियों के लिए होगी सुविधा

एयरलाइन ने मंगलवार को कहा, ''दोनों दिशाओं में दिन के समय प्रस्थान से ये उड़ानें दिल्ली के रास्ते भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ उत्तरी अमेरिका, यूरोप, आस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्व एशिया के कई देशों से आने-जाने वाले लोगों को कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।''

गौरतलब है कि पूर्व में स्पाइसजेट ने भी महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज के लिए विशेष उड़ानों की घोषणा की थी। जबकि इंडिगो और अकासा एयर भी विभिन्न शहरों से प्रयागराज के लिए उड़ानें संचालित करती हैं।

सर्वाधिक 38 विमानों के आवागमन का रिकॉर्ड

संगमनगरी के विमान सेवा के इतिहास में मकर संक्रांति का दिन कीर्तिमान बनाने वाला रहा। वर्ष 1919 से शुरू हुई प्रयागराज की हवाई सेवा में नया अध्याय जुड़ा और 106 साल बाद बमरौली सिविल एयरपोर्ट पर एक ही दिन में 38 विमानों से 4891 यात्रियों का आवागमन हुआ। दो चार्टर्ड जहाज आए, जबकि तीन ने उड़ान भरी।

मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस की सर्वाधिक 16 उड़ानें रहीं। एलाइंस एयर और स्पाइस जेट की 10-10 व अकासा एयर की दो उड़ानें रहीं। प्रयागराज एयरपोर्ट पर रात्रिकालीन विमान सेवा शुरू होने के बाद यह संख्या बढ़ी है, इससे पहले 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर एयरपोर्ट में 34 विमानों से 4252 यात्रियों का आवागमन हुआ था।

महाकुंभ में रेलवे ने मकर संक्रांति पर्व पर सौ से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया। पहली बार इतनी अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। सात रेलवे स्टेशनों से विशेष ट्रेनें संचालित की गईं। प्रयागराज जंक्शन से 32 ट्रेनों का संचालन देर शाम तक किया गया था, जबकि रात में भी कई ट्रेनें शेड्यूल थीं।

उत्तर रेलवे ने आठ विशेष ट्रेनों का संचालन किया

पूर्वोत्तर रेलवे ने 19 व उत्तर रेलवे ने आठ विशेष ट्रेनों का संचालन किया। इसके अलावा एनसीआर ने 200, उत्तर रेलवे (एनआर) ने 30 व पूर्वोत्तर रेलवे ने 50 दैनिक ट्रेनों को चलवाकर यात्रियों का आवागमन आसान किया। मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि 100 से अधिक विशेष ट्रेनों को चलाने की व्यवस्था की गई थी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X