Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

उत्तर भारत में ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दिल्ली-यूपी में घना कोहरा

Updated on Wednesday, January 15, 2025 08:35 AM IST

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में हुई बारिश के दौर के बाद कोहरा फिर से लौट आया है। दिल्ली-एनसीआर और यूपी में कोहरे की चादर छा गई है। वहीं, मंगलवार को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में खिली धूप ने ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत प्रदान की। हालांकि, सुबह के समय घने कोहरे का असर बना रहा, जिससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता शून्य रही और उड़ानों के संचालन में बाधा आई। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा था।

हरियाणा और पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मौसम फिर से करवट ले सकता है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और शाम या रात के समय हल्की वर्षा की संभावना है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा था। उत्तर प्रदेश में भी हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। संभावना बनी हुई है।

हरियाणा और पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी है। मंगलवार को मोगा 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में पारा सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। करनाल में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना

उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत कई जिलों में घने कोहरे ने ठंड बढ़ा दी। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप ने कोहरे को हटाकर राहत दी। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। इटावा, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में सबसे कम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में कोहरे का असर हवाई उड़ानों और ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा। दरभंगा एयरपोर्ट से सभी 12 फ्लाइटें रद्द कर दी गईं, जबकि पटना एयरपोर्ट पर दृश्यता में कमी के कारण दिल्ली से आने वाले तीन विमान कोलकाता डायवर्ट कर दिए गए। दो विमानों का परिचालन रद रहा।

पहाड़ों पर जारी रहेगा हिमपात

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में दो दिन से धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है, लेकिन सुबह-शाम की ठिठुरन बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

हिमाचल में वर्षा-हिमपात की संभावना

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है और 20 जनवरी तक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-हिमपात की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में घाटी में कड़ाके की ठंड जारी है, जहां पहलगाम का तापमान जमाव बिंदु से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। 18 जनवरी तक राज्य में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

चिड़ियाघर में ठंड का कहर, 12 दिन में तीन वन्यजीवों ने दम तोड़ा

दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में ठंड से वन्यजीवों की लगातार मौत हो रही है। 12 दिन में यहां तीन वन्यजीवों की मौत हो गई। मंगलवार को चार वर्षीय मादा बबून ने दम तोड़ गया। मूल रूप से अफ्रीकी मादा बबून (बंदर) भी ठंड लगने से बीमार पड़ गई थी। इससे पहले दो जनवरी को यहां एक नर गैंडा और मादा भालू की मौत हो गई थी।

प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ.संजीत कुमार ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए सैंपल भेजा गया है। संयुक्त निदेशक को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। बता दें कि चिडि़याघर में दिसंबर में सफेद बाघिन के नौ माह के शावक की मौत हो गई थी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X