Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

पीएम मोदी आज करेंगे 'मिशन मौसम' का शुभारंभ

Updated on Tuesday, January 14, 2025 10:29 AM IST

नई दिल्ली।  ब्रिटिश काल के दौरान 1875 में स्थापित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) 15 जनवरी को अपनी स्थापना के 150 वर्ष पूरे करने जा रहा है। एक साधारण शुरुआत से लेकर आज अत्याधुनिक तकनीक तक IMD ने 150 वर्षों का एक लंबा सफर तय किया है।

इसका गठन 1864 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में आए विनाशकारी चक्रवात और 1866 एवं 1871 में लगातार मानसून का पूर्वानुमान न कर पाने के बाद हुआ था। लेकिन, आज इसका शुमार दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ मौसम एजेंसी के रूप में होता है।

साल 1875 में कुछ वर्षामापी यंत्रों से शुरुआत करने से लेकर विश्व की सर्वश्रेष्ठ मौसम एजेंसियों से प्रतिस्पर्धा करने तक, IMD ने एक साधारण सेटअप से मौसम विज्ञान के अत्याधुनिक केंद्र में तब्दील होने के साथ-साथ पूर्वानुमान लगाने में वैश्विक नेता बनने तक का सफर तय किया है।

स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार 14 जनवरी को भारत मंडपम में आइएमडी के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे। वह देश को 'मौसम के प्रति तैयार और जलवायु के प्रति स्मार्ट' राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ 'मिशन मौसम' का शुभारंभ करेंगे।

वह मौसम संबंधी अनुकूलता और जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के लिए आइएमडी विजन-2047 दस्तावेज भी जारी करेंगे। इसमें मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन शमन की योजनाएं शामिल हैं। समारोह को यादगार बनाने के लिए 150 रुपये के विशेष स्मारक सिक्के और डाक टिकट भी जारी किए जाएंगे।

मौसम पूर्वानुमान में महारत

  • तत्कालीन भारत सरकार के पहले मौसम विज्ञान रिपोर्टर थे एचएफ ब्लैंडफोर्ड 
  • उन्होंने 77 वर्षामापी यंत्रों के आंकड़ों का उपयोग करके पहला वर्षा मानचित्र तैयार किया था
  • आइएमडी के पास 39 डापलर मौसम रडार, क्लाउड अपडेट प्रदान करने वाले इनसैट उपग्रह
  • 806 स्वचालित मौसम स्टेशन, 200 एग्रो-एडब्ल्यूएस, और 5,896 वर्षा निगरानी स्टेशन भी
  • 83 बिजली सेंसर, 63 पायलट बैलून स्टेशनों का मजबूत नेटवर्क संचालित करता है आइएमडी
  • प्रमुख प्रगति में तीव्र गंभीर मौसम आकलन, 6 मिनट के चक्रवात स्कैन, उन्नत उपग्रह प्रणाली
  • उन्नत संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान माडल से कुछ घंटों से लेकर पूरे मौसम तक का पूर्वानुमान

मृत्युंजय महापात्र, आइएमडी के महानिदेशक ने बताया कि 2014 की तुलना में 2023 में जटिल मौसम की घटनाओं के लिए पूर्वानुमान सटीकता में लगभग 50 प्रतिशत सुधार हुआ। इससे विषम मौसम की घटनाओं के दौरान जान-माल की हानि में काफी कमी आई है।

पाकिस्तान को भी भेजा गया है न्योता

पीएम मोदी आज ‘मिशन मौसम’ की शुरुआत करेंगे और आईएमडी विजन-2047 का दस्तावेज जारी करेंगे। इवेंट को 'अविभाजित भारत' का नाम दिया गया है। इंडियन मेटियरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने उन देशों को आमंत्रित किया है जो 150 साल पहले इसकी स्थापना के समय भारत का हिस्सा थे। इनमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान, म्यांमार, भूटान, नेपाल, श्रीलंका और मालदीव के अलावा मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया के देश भी शामिल हैं। बांग्लादेश IMD के 150वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल नहीं होगा। वहां के अधिकारियों ने सरकारी खर्च पर गैर-जरूरी विदेश यात्राओं पर प्रतिबंधों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है। वहीं, पाकिस्तान ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X