Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

गांधी पर टिप्पणी करने पर कार्यकर्ता मीनाक्षी सहरावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज, राष्ट्रपिता की उपाधि पर उठाया था सवाल

Updated on Monday, January 13, 2025 09:44 AM IST

उडुपी। कर्नाटक में उडुपी टाउन पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांस्कृतिक पहलुओं पर व्याख्यान देने वाली कार्यकर्ता मीनाक्षी सहरावत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहरावत ने चार जनवरी को यहां एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ बयान दिया था और भारत के लिए महात्मा गांधी के योगदान पर सवाल उठाया था।

सहरावत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353 (2) और 353 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन करने वाले उडुपी आदमरू मठ के प्रशासक गोविंदा नागराजू को भी मामले में नामजद किया गया है।

उडुपी टाउन पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार की शिकायत के आधार पर पांच जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके अनुसार, सहरावत ने ''बांग्ला से सबक'' विषय पर एक भाषण के दौरान अपनी टिप्पणी में महात्मा गांधी को दी गई 'राष्ट्रपिता' की उपाधि पर सवाल उठाया था। उन्होंने कथित तौर पर दावा किया कि महात्मा गांधी की अहिंसा की वकालत का उद्देश्य हिंदुओं को कमजोर करना था।

केरल में पुलिस पर हमला, 20 पादरियों पर मामला दर्ज

केरल के एर्नाकुलम-अंगमाली आर्चडायोसिस के बिशप हाउस में 11 जनवरी को विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अधिकारी पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में रविवार को 20 पादरियों के खिलाफ एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने बीएनएस की धारा 189 (2), 190, 191 (2) और 121 (2) के तहत मामला दर्ज किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपों में गैरकानूनी रूप से एकत्र होना, दंगा करना और एक सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य का पालन करने से रोकने के लिए चोट पहुंचाना शामिल है। यह एफआईआर सेंट्रल पुलिस के सब इंस्पेक्टर अनूप सी की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है।

वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करते समय घायल हो गए थे। इस बीच, एर्नाकुलम-अंगमाली के आर्चबिशप मार जोसेफ पैम्पलेनी ने रविवार को प्रदर्शनकारियों से बातचीत के जरिये इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने का आग्रह किया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X