Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

शख्स ने पत्नी, बेटी और भतीजी का रेता गला, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Updated on Friday, January 10, 2025 08:55 AM IST

बेंगलुरु। बेंगलुरु में बुधवार को एक शख्स ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों अपनी पत्नी, बेटी और भतीजी की हत्या कर दी। हत्यारे की पहचान 42 वर्षीय गंगाराजू के रूप में हुई है। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, वह चाकू लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा था। आरोपी होम गार्ड के तौर पर काम कर रहा था।

पीन्या पुलिस स्टेशन में छुरी लेकर पहुंचा था आरोपी

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी के चाकू लेकर पहुंचने पर पुलिस थाने में हड़कंप मच गया। वहीं, पीन्या पुलिस स्टेशन में छुरी लेकर पहुंचा और अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार जलाहल्ली क्रॉस के पास चोक्कासंद्रा के रहने वाले आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी भाग्या (36), बेटी नव्या (19) और भतीजी हेमवती (23) की हत्या कर दी।

किराए के घर में हुई वारदात

यह सनसनीखेज वारदात उत्तरी बेंगलुरु में उनके किराए के घर में हुई, क्योंकि परिवार यहीं किराए पर रहता था। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी को भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार किया गया और आरोपित किया गया।

हत्या करने के बाद गंगाराजू ने पुलिस को किया था कॉल

अधिकारियों के अनुसार, हेब्बागोडी पुलिस स्टेशन में तैनात गंगाराजू ने हत्याओं की रिपोर्ट करने के लिए शाम 4 बजे के आसपास आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया। जब पुलिस की टीमें उनके आवास पर पहुंचीं, तो उन्हें खून से लथपथ शव पड़े मिले। हालांकि, गंगाराजू घटनास्थल पर नहीं था, वह पहले ही आत्मसमर्पण करने के लिए पुलिस स्टेशन जा चुका था।

अपराध किस कारण हुआ?

जांचकर्ताओं का मानना है कि यह अपराध घरेलू विवाद के कारण हुआ है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सैदुलु अदावथ ने कहा कि फोरेंसिक टीमों ने घर से सबूत एकत्र किए हैं, लेकिन सटीक मकसद की अभी भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि गंगाराजू को अपनी पत्नी पर संदेह था, जिसके कारण अक्सर बहस होती थी। बुधवार को विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर उसने कथित तौर पर भाग्य पर हमला कर दिया।

शायद बेटी-भतीजी की हत्या इसलिए हुई

पुलिस ने कहा कि जब नव्या और हेमवती ने उसका बचाव करने के लिए हस्तक्षेप किया, तो वे भी हमले का शिकार हो गईं। मूल रूप से नेलमंगला का रहने वाला गंगाराजू काम के सिलसिले में बेंगलुरु में रह रहा था।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X