Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

कोहरे-शीतलहर की चल रहे चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में नहीं मिलेगी राहत

Updated on Thursday, January 09, 2025 10:34 AM IST

नई दिल्ली। कोहरे और शीतलहर की चपेट में चल रहे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। कश्मीर घाटी में रात का तापमान अधिकांश इलाकों में शून्य से नीचे रहा। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में यह जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है।

बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर तापमान और गिर सकता है। हालांकि, राजधानी दिल्ली में दोपहर में धूप खिलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सप्ताह के अंत में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने और उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में रात का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है।

पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर घना कोहरा

जयपुर में रात का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर घना कोहरा देखा गया, अमृतसर में दृश्यता शून्य हो गई। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में दृश्यता 80 मीटर तक कम हो गई। हरियाणा के करनाल और अंबाला में भी कोहरा देखा गया।

पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडे रहे

पंजाब में संगरूर, एसबीएस नगर व अमृतसर सबसे ठंडे रहे। यहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घनी धुंध से दृश्यता भी शून्य रही, जिससे रेल व सड़क यातायात प्रभावित रहा। दस जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। 11 जनवरी को कुछ जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में ऊना में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि जनजातीय लाहौल और स्पीति के ताबो में तापमान शून्य से नीचे चला गया।

यूपी में इटावा और आगरा सबसे ठंडे रहे

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। बुधवार को इटावा और आगरा सबसे ठंडे रहे। यहां का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार और शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण ठंड और घने कोहरे स्थिति रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश की आशंका है। सुबह और शाम के समय मध्यम कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

दर्जन भर ट्रेनें विलंब से चलीं

खराब मौसम की वजह से ट्रेनों को विलंब से चलना जारी है। 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस और 15744 कोटा-पटना एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन ट्रेनें विलंब से चलीं। कोटा पटना करीब 11 घंटे जबकि गोरखधाम नौ घंटे की देरी से चली। विमान सेवाओं पर बुधवार को ज्यादा असर देखने को नहीं मिला।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X