Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कांग्रेस चुनाव समिति की पाटीदार नेताओं, अल्पेश ठाकोरे के साथ गहन बैठक, आज कर सकती है सूची जारी

Updated on Saturday, November 18, 2017 13:03 PM IST

नई दिल्ली,18 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के नेताओं के साथ और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए ओबीसी समुदाय के नेता अल्पेश ठाकोरे के साथ दिल्ली में बैठक गहन कर रही है। यह बैठक गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देने के लिए हो रही है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शुक्रवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने 70 उम्मीदवारों की सूची घोषित करने के बाद कांग्रेस सीईसी भी आज देर शाम तक सूची जारी कर सकती है।

राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 नवंबर है। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। आप ने अब तक 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस राज्य की सत्ता से दो दशकों से ज्यादा समय से बाहर है।

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बीते शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए 70 उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी दी थी। सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों के नाम को शुक्रवार को सार्वजनिक किए जाने की संभावना है, खास तौर पर जब भागवा पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है।

कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल व कुछ वरिष्ठ नेता पीएएएस के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। पाटीदार नेता पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण की मांग रहे हैं। पीएएएस समूह के नेताओं में समूह के संयोजक हार्दिक पटेल बैठक में मौजूद नहीं हैं, लेकिन दिनेश बमभानिया, लित वसोया, मनोज पनारा, कीर्तिभाई पटेल दिल्ली में बैठक के लिए मौजूद हैं।

सूत्रों ने कहा है कि अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) के नेता अल्पेश ठाकोरे भी बैठक में भाग ले रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अल्पेश ठाकोरे को उत्तरी गुजरात के ठाकोरे प्रभुत्व वाली सीटों पर उम्मीदवार चयन करने व उन्हें व उनके पिता को टिकट देने पर सहमति हुई है।

अल्पेश ठाकोरे गांधीनगर में बीते महीने एक बड़े समारोह में कांग्रेस में शामिल हुए थे। इस समारोह में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में उनका स्वागत करने के लिए मौजूद थे। पाटीदार समूह ने कहा है कि चाहे वह कांग्रेस का समर्थन करें या न करे, मगर वे निश्चित तौर पर भाजपा का विरोध करेंगे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X