Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

कांगपोकपी जिले में भीड़ ने एसपी ऑफिस पर किया हमला, पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त, कई पुलिसकर्मी घायल

Updated on Saturday, January 04, 2025 10:36 AM IST

इंफाल। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार शाम को भीड़ ने एसपी आफिस पर हमला कर दिया। हमले में पुलिस अधीक्षक मनोज प्रभाकर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, कुकी लोगों की मांग इंफाल पूर्वी जिले की सीमा पर मौजूद गांव सैबोल से सुरक्षाबल को हटाने की है। समुदाय का आरोप है कि एसपी ने केंद्रीय बलों को गांव से बाहर नहीं निकाला है।

कई वाहनों को नुकसान हुआ

दरअसल, सैबोल गांव में 31 दिसंबर को सुरक्षाबलों ने कथित तौर पर महिलाओं पर लाठीचार्ज किया था। इसके विरोध में कुकी संगठन के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार शाम को हमलावरों ने गांव में केंद्रीय बलों खासकर बीएसएफ और सीआरपीएफ की लगातार तैनाती पर अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए एसपी कार्यालय पर फायरिंग की और पत्थर फेंके। कई वाहनों को नुकसान हुआ है।

कई प्रदर्शनकारी भी घायल हो गए

सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी भी घायल हो गए हैं। हमले में एसपी कार्यालय के परिसर में रखे जिला पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में घायल एसपी मनोज प्रभाकर व अन्य लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त केंद्रीय बलों को मौके पर भेजा गया। पिछले सप्ताह सुरक्षा बलों ने समूहों के बीच गोलीबारी के बाद गांव और उसके आसपास के इलाकों में अभियान चलाया था।

मेरी माफी पर राजनीति करने वाले मणिपुर में अशांति फैलाना चाहते हैं: बीरेन सिंह

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने जातीय संघर्ष को लेकर माफी मांगने के बाद विपक्ष की ओर से किए गए हमलों का जवाब दिया है। सीएम एन बीरेन ¨सह ने कहा कि मणिपुर संघर्ष को लेकर उनकी ओर से मांगी गई माफी पर जो लोग राजनीति कर रहे हैं, वे राज्य में अशांति फैलाना चाहते हैं। जबकि सरकार की प्राथमिकता शांति बहाल करना है। सीएम ने कहा कि अतीत बीत चुका है।

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन का सदस्य गिरफ्तार

मणिपुर के काकचिंग जिले से प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के 42 वर्षीय एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मायेंगबाम मोमोचा मेइती के रूप में की गई है और उसे गुरुवार को बिजायपुर मथक लेईकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

यह उग्रवादी संगठन जबरन वसूली और कई व्यक्तियों के घरों पर ग्रेनेड रखने के मामलों में संलिप्त पाया गया है। वहीं, सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को चूडचंदपुर जिले के सैबोह गांव के वन क्षेत्र में एक अभियान के दौरान छह हथियार और गोला-बारूद बरामद किए।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X