Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा

Updated on Friday, December 27, 2024 10:28 AM IST

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। रात करीब आठ बजे एम्स की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।

हार्ट से संबंधित परेशानी के चलते 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन बाद में उनके निधन की खबर सामने आई। गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली।

कल कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा पार्थिव शरीर

बता दें कि इससे पहले 13 अक्टूबर 2021 को मनमोहन सिंह बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराए गए थे। उस दौरान उनका बुखार ठीक हो गया था, लेकिन बाद में उन्हें कमजोरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शाह के साथ जेपी नड्डा भी मौजूद हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह बहुत ही योग्य व्यक्ति थे, वह आरबीआई गवर्नर, वित्त मंत्री और पीएम रहे। वह एक महान अर्थशास्त्री और ईमानदार व्यक्ति भी थे। देश को आर्थिक संकट से उबारने का श्रेय डॉ. मनमोहन सिंह को जाता है। वह देश को अच्छी स्थिति में छोड़कर गए हैं।

'वो अर्थव्यवस्था के आइंस्टीन थे', मनमोहन सिंह के लिए बोले प्रताप सिंह बाजवा

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वह एक विश्व हस्ती थे। मैं उन्हें अर्थव्यवस्था का आइंस्टीन कहूंगा, उनके योगदान को अमृतसर और पूरा देश याद रखेगा।

कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का झंडा आधा झुकाया गया

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का झंडा आधा झुका दिया गया है।

कल कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कल यानी 28 दिसंबर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा।

मनमोहन सिंह के निधन पर भारतीय क्रिकेट टीम ने दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर खेल रही मैच

मनमोहन सिंह के निधन पर देश में शोक की लहर है। विश्व के कई बड़े नेता भी पूर्व पीएम के निधन पर शोक जता चुके हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टूर पर गई भारतीय क्रिकेट टीम भी काली पट्टी बांधकर श्रद्धांजलि दे रही है। 

'मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं', सुशील शिंदे ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता सुशील शिंदे ने कहा कि मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं।

महाराष्ट्र मंत्रालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। पूर्व पीएम के निधन के बाद महाराष्ट्र मंत्रालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है।

तेलंगाना के सीएम ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, "सदाचारी, बेदाग ईमानदारी वाले व्यक्ति, निर्णय लेने में मानवीय स्पर्श से सबसे ऊपर, डॉ. सिंह नए भारत के सच्चे निर्माताओं में से एक थे।"

'यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति' कांग्रेस नेता हनुमंत राव ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

कांग्रेस नेता वी. हनुमंत राव ने कहा कि मैंने डॉ. मनमोहन जी के साथ काम किया है, वे न केवल अपनी सरकार बल्कि विपक्ष से भी बात करते थे। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति है और खासकर राहुल गांधी के लिए।

'आधुनिक द्विपक्षीय संबंधों के निर्माता थे मनमोहन', अमेरिकी राजनयिक अतुल केशप ने जताया शोक

अमेरिकी राजनयिक और यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष अतुल केशप ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। केशप ने डॉ. सिंह को भारत और अमेरिका के बीच आधुनिक द्विपक्षीय संबंधों के निर्माता के रूप में सराहा। 

मनमोहन सिंह की टिप्पणी सच साबित हुईः थरूर

मनमोहन सिंह के निधन पर शशि थरूर ने कहा कि डॉ. सिंह की टिप्पणी सच साबित हुई। कांग्रेस नेता ने कहा कि मनमोहन सिंह ने 2014 में कहा था, "मैं ईमानदारी से मानता हूं कि इतिहास मेरे प्रति समकालीन मीडिया या संसद में विपक्षी दलों की तुलना में अधिक दयालु होगा और सिर्फ दस साल बाद, वह पहले से ही सही साबित हो रहे हैं।

केंद्र सरकार ने आज के सभी कार्यक्रम रद किए

केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर आज के सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

कांग्रेस ने सात दिनों के लिए कार्यक्रम रद्द किए

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मनमोहन सिंह के निधन पर कहा कि यह एक दर्दनाक स्थिति है। डॉ. मनमोहन सिंह कांग्रेस और देश के असली प्रतीक थे। आजादी के बाद के नायक थे। देश पर शासन करने की उनकी दूरदर्शिता और क्षमता को सभी ने देखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यक्रम सात दिनों के लिए रद्द कर दिए गए हैं, जिसमें 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस सहित 7 दिनों के लिए कांग्रेस के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

आनंद महिंद्रा और गौतम अदाणी ने पूर्व पीएम के निधन पर प्रतिक्रिया दी

आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह। आपने इस देश से प्यार किया। इसके प्रति हमारी सेवा को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। ओम शांति। वहीं, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भी अपना शोक व्यक्त किया। अदाणी ने मनमोहन सिंह के जीवन को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया।

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला शाहिद ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। पूर्व राष्ट्रपति शाहिद ने साझा किया कि कैसे डॉ मनमोहन सिंह की बुद्धिमत्ता और ज्ञान से उन्हें बहुत फायदा हुआ और उनके साथ लंबे जुड़ाव को याद किया।

एक्स पर एक पोस्ट में शाहिद ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मुझे 2011 में उनकी मालदीव यात्रा याद है, जहां मैंने संसद के तत्कालीन अध्यक्ष के रूप में उन्हें आमंत्रित किया था। मुझे 2007 में विदेश मंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान हमारी बातचीत भी याद है। उनकी बुद्धिमत्ता और ज्ञान से मालदीव को बहुत लाभ हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार और प्रियजनों को उनके द्वारा छोड़ी गई स्थायी विरासत से सांत्वना मिले। इस क्षति पर भारत के लोगों और सरकार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया है। साथ ही दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X