Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

किलकारी में मानव मंगल के स्टूडेंट्स ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा

Updated on Thursday, December 26, 2024 19:04 PM IST

चंडीगढ़। रंग बिरंगी रोशनी के बीच मंच पर नन्हें मुन्नों के कदम जहां थिरक रहे थे, वहीं कुर्सियों पर बैठे उनके पेरेंट्स और ग्रैंड पेरेंट्स जोर जोर से तालियां बजाकर न सिर्फ उनका उत्साह बढ़ा रहे थे, बल्कि दूरी से मंच पर उनकी अदाओं को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे।  मौका था मानव मंगल स्मार्ट स्कूल जूनियर, मोहाली के वार्षिक समारोह 'किलकारी' का जिसमें स्कूल के नर्सरी से दूसरी कक्षाओं के सभी स्टूडेंट्स ने मंच पर अपनी प्रतिभा बिखेरने में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी। मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के सभागार में आयोजित किलकारी में स्कूल के नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के अलावा पहली व दूसरी क्लास के सभी स्टूडेंट्स ने मंच पर अपनी प्रतिभा बिखेरने में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी। मंच पर पहली बार अपनी प्रस्तुति देकर छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक अदाओं से सबका दिल जीत लिया। समारोह की खास बात यह रही कि नर्सरी से दूसरी कक्षा के अलग अलग सेक्शन के सभी स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुति से यह साबित कर दिया कि उन्हें अगर मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा तो वह किसी से भी कम नहीं होंगे।

समारोह की शुरुआत स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट की प्रस्तुति से हुई जिसमें साल भर की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। छात्रों ने कार्यक्रम की शुरुआत एक प्रार्थना के साथ की, जिसमें उन्होंने ईश्वर से मार्गदर्शन और शक्ति की मांग की। इस आकर्षक प्रस्तुति 'अरदास' के माध्यम से उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद दिया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने पिता के महत्व को बताती भावपूर्ण प्रस्तुति ‘माय सुपर हीरो माय डैड’ दी जिसमें उन्होंने नृत्य के माध्यम से अपने जीवन में पिता के महत्व के बारे में बताया। इसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इस प्रस्तुति में उन्होंने बताया कि भगवान ने हमें कई रूपों में प्यार भेजा है,उनमें से एक है हमारे पिता। पिता की उपस्थिति हमारे चरित्र को आकार देती है, उनका मार्गदर्शन हमारा मार्ग प्रशस्त करता है, और उनका बलिदान हमारे भविष्य की नींव रखता है। स्टूडेंट्स की ओर से योग करने का लाभ बताती प्रस्तुति सभी को पसंद आई। इसके अलावा लिव लाइफ सर्कस प्रस्तुति में स्टूडेंट्स ने दर्शकों को गुदगुदाया।

युवा मानवाइट्स ने ऊर्जावान और शक्ति से भरी प्रस्तुति 'द अनस्टॉपेबल्स' में यह बताया कि डांस की भाषा सांस्कृतिक बाधाओं को पार करती है और शब्दों के उपयोग के बिना एकता की भावना प्रदान करते हुए संचार का एक तरीका प्रदान करती है। समारोह का मुख्य आकर्षण स्टूडेंट्स द्वारा पेश ‘रंग पंजाब दे’ रहा जिसने पंजाब की संस्कृति से दर्शकों को रूबरू करवाया और उन्हें थिरकने पर मजबूर कर दिया। मंगल मंगल स्मार्ट स्कूल जूनियर के नन्हे गबरूओं और मुटियारों ने अपने जोरदार भांगड़ा मूव्स और जीवंत पंजाबी वेशभूषा, ऊर्जा और शान से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति के रस में डुबोती प्रस्तुति भी दी। इस प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने बताया कि हमें अपने देश को सफलता और विकास के सर्वोच्च शिखर पर ले जाना होगा।

मानव मंगल ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डॉयरेक्टर संजय सरदाना ने कहा कि इस उम्र में मंच पर प्रस्तुति से बच्चों का डर दूर हो जाता है तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने इस प्रोग्राम के लिए स्टूडेंट्स और फैकल्टी की कड़ी मेहनत की सराहना भी की।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X