Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

राम मंदिर: श्री श्री आज अयोध्या में निर्मोही अखाड़ा, राम जन्मभूमि न्यास और बाबरी मस्जिद के पैरोकारों से करेंगे बात

Updated on Thursday, November 16, 2017 11:53 AM IST

नई दिल्ली,16 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) राम मंदिर के फार्मूले पर बातचीत करने के लिए आज आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंच रहे हैं। रविशंकर अयोध्या में निर्मोही अखाड़ा, राम जन्मभूमि न्यास और बाबरी मस्जिद के पैरोकारों से बात करेंगे। अगर बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के सदस्य चाहेंगे तो उनसे भी मुलाकात हो सकती है। श्री श्री रविशंकर का सभी पक्षों ने स्वागत किया है, लेकिन उन सबके अपने सवाल भी हैं।

राम जन्म भूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. राम विलास दास वेदांती ने कहा है कि राम मंदिर मुद्दे पर सुलह समझौता तभी होगा जब राष्ट्रीय सेवक संघ और राम जन्म भूमि न्यास चाहेगा। हालांकि अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के अयोध्या दौरे पर उन्होंने कहा कि उनका स्वागत है जैसे कि हर कोई भगवान राम के दर्शन को आते हैं वह भी आएं। लेकिन सुलह के प्रयासों से पहले उन्हें न्यास और संघ से मिलना होगा।

डॉ. वेदांती ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि श्री श्री रविशंकर मध्यस्थता करने के लिए अयोध्या आएं लेकिन सबसे पहले मक्का के मदीना इमाम, हैदराबाद के इमाम, दिल्ली के इमाम, कश्मीर के इमाम से फतवा जारी करवाएं की अयोध्या में भव्य रामलला का मंदिर बनवाया जायेगा तभी उनका स्वागत किया जायेगा।

श्री श्री लखनऊ पहुंचे जहां उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की, माना जा रहा है कि श्री श्री ने अपने फार्मूले के बारे में सीएम योगी को बताया। लखनऊ में सीएम योगी और श्री श्री रविशंकर की मुलाकात करीब पचास मिनट तक चली, इससे पहले शिया वक्फ बोर्ड भी सीएम योगी से मिल चुका है, बुधवार को जब श्री श्री ने मुलाकात खत्म की तो ये उम्मीद जताई की फार्मूला निकल जाएगा।

श्री श्री रविशंकर ने बुधवार को कहा कि मध्यस्थता करने वाले कोई प्रस्ताव लेकर नहीं जाते हैं और अभी सभी पक्षों से खुले दिल से बातचीत हो रही है। श्री श्री दोपहर में डालीगंज इलाके में पत्रकारों से बात कर रहे थे। श्रीश्री ने कहा, "अयोध्या में वे सभी साधु-संतों से मिलेंगे।" सुलह के फार्मूले को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि सौहार्द्र कायम हो। अभी सुन्नी वक्फ बोर्ड से बात नहीं हुई है।

वहीं शिया वक्फ बोर्ड अपना प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट में देकर कह चुका है कि राम मंदिर जन्मभूमि पर ही बनेगा और मस्ज़िद बाहर बना दीया जाए। पांच दिसंबर से सुप्रीम कोर्ट भी सुनवाई करेगा। इस बीच देखना ये है कि श्री श्री रविशंकर की मुहिम क्या रंग लेकर आती है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X