Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

मणिपुर को दहलाने की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किया 3.6 किलोग्राम विस्फोटक

Updated on Wednesday, December 25, 2024 10:49 AM IST

चुराचांदपुर । भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस को चुराचांदपुर जिले में इंफाल-चुराचांदपुर मार्ग पर एक पुल के नीचे से 3.6 किलोग्राम विस्फोटक, डेटोनेटर और अन्य सामान बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, उग्रवादी बड़े धमाके की तैयारी में थे।

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के लीसांग गांव में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस की मौजूदगी की विशेष खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्पीयर कोर के तहत असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

इस दौरान टीम को इंफाल-चुराचांदपुर मार्ग पर एक पुल के नीचे से 3.6 किलोग्राम विस्फोटक, डेटोनेटर, कॉर्डटेक्स और अन्य सामान मिला। भारतीय सेना के स्पीयर कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में इस बात की जानकारी दी।

इससे पहले, भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और कई स्थानों से 21.5 किलोग्राम वजन के पांच इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए। इसकी जानकारी पीआरओ डिफेंस गुवाहाटी ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में दी।

मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले के मफिटेल रिज के सामान्य क्षेत्र में विस्फोटकों की मौजूदगी की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान शुरू किया गया था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सेना के विस्फोटक खोजी कुत्ते ईवा और बम निरोधक दस्ते ने इन आईईडी का पता लगाने और उन्हें बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इससे पहले 22 दिसंबर को भी विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, स्पीयर कोर के अंतर्गत भारतीय सेना और असम राइफल्स की टुकड़ियों ने मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ निकट समन्वय में मणिपुर के चुराचांदपुर, कांगपोकपी और बिष्णुपुर जिलों के पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने स्नाइपर, स्वचालित हथियार, राइफल, पिस्तौल, देशी मोर्टार, सिंगल बैरल राइफल, ग्रेनेड, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री सहित 25 हथियार बरामद किए।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X