चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि रक्त को कृत्रिम रूप से बनाया नहीं जा सकता है। यह इंसान के शरीर में स्वयं ही बनता है इसकी आपूर्ति का कोई अन्य विकल्प नहीं है। उन्होंने रक्तदान को महादान बताया। रक्तदान से कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद मिलती है। उन्होंने वरिष्ठ एडवोकेट रविंद्र कृष्ण के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर हौसला बढ़ाया। उन्होंने रविंद्र कृष्ण को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सराहनीय पहल समाज के प्रति उनकी सेवा और समर्पण को दर्शाती है। ऐसे आयोजनों से दूसरों को प्रेरणा मिलती है। रक्तदान करने से शरीर में नया खून और नई सेल्स बनते हैं जो रक्त को पतला करती है। रक्तदान से किसी भी बीमार या जरूरमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। एक स्वस्थ्य व्यक्ति वर्ष में 4 बार यादि 90 दिन के अतंराल पर रक्तदान कर सकता है, जिसकी उम्र 18 साल से 65 साल के बीच में है, हिमोग्लोबीन की मात्रा 12.5 से अधिक है और किसी गंभीर बीमारी से पीडि़त ना हो तो रक्तदान कर सकता है।