Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

एक्टर अल्लू अर्जुन से आज होगी पूछताछ, भगदड़ मामले में हैदराबाद पुलिस ने भेजा नोटिस

Updated on Tuesday, December 24, 2024 10:10 AM IST

नई दिल्ली।  पुष्पा-2 फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।  चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थियेटर पर फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी।  इस दौरान 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी और उसका आठ वर्षीय पुत्र घायल हो गया था।

इस मामले को लेकर हैदराबाद पुलिस ने उन्हें एक नया नोटिस जारी किया है। मंगलवार सुबह 11 बजे उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। चिक्कड़पल्ली पुलिस ने उन्हें पेशी के लिए बुलाया है। एक्टर की कानूनी टीम को ये नोटिस भेजा गया है।

अल्लू अर्जुन के घर में फेंके गए थे टमाटर

बता दें कि रविवार को उस्मानिया यूनिवर्सिटी की ज्वाइंट एक्शन कमेटी (ओयू-जेएसी) का सदस्य होने का दावा करने वाले प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने अल्लू अर्जुन के आवास पर गमले और कुछ अन्य चीजें तोड़ दी थी। वे भगदड़ में मारी गई महिला के लिए न्याय की मांग कर रहे थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना की निंदा की है और पुलिस को कानून-व्यवस्था के मामले में सख्ती बरतने का निर्देश दिया।

पुलिस ने बताया कि रविवार को प्रदर्शनकारी अल्लू अर्जुन के आवास पर पहुंचे। उनमें से एक परिसर की दीवार पर चढ़ गया और अंदर टमाटर फेंकने लगा। जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे उतारने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने वहां रखे गमले तोड़ दिए। उन्होंने अभिनेता के विरुद्ध नारेबाजी भी की और महिला के स्वजन के लिए एक करोड़ रुपये सहायता की मांग की।

छह प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है और उनके व तोड़फोड़ में शामिल कुछ अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। उनकी एक तख्ती पर लिखा था कि फिल्म निर्माण से करोड़ों रुपये कमाए जा रहे हैं, जबकि फिल्म देखने वाले मर रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के समय अभिनेता घर पर नहीं थे। पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने कहा कि कानून अपना काम करेगा।

अल्लू अर्जुन ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'मैं अपने सभी प्रशंसकों से अपील करता हूं कि वे जिम्मेदारी से अपनी भावनाएं व्यक्त करें। ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, हमेशा की तरह किसी भी तरह की अभद्र भाषा या व्यवहार का सहारा न लें। फर्जी आइडी और फर्जी प्रोफाइल के जरिये मेरा प्रशंसक बनकर अगर कोई अभद्र पोस्ट करने में शामिल होगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'

महिला की मौत से जुड़े सवालों पर तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक जितेंद्र ने करीमनगर में कहा कि फिल्मी हस्तियों एवं अन्य लोगों को समझना चाहिए कि नागरिकों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और उन्हें उसके अनुसार ही आचरण करना चाहिए। वहीं, हैदराबाद पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले बाउंसरों को सख्त चेतावनी दी है और कहा कि उनके आचरण की जिम्मेदारी उन वीआईपी की होगी जिनकी सुरक्षा में वे तैनात होंगे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X