Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज महाराष्ट्र प्रवास पर रहेंगे

Updated on Monday, December 23, 2024 10:22 AM IST

नई दिल्ली | केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान आज को पुणे (महाराष्ट्र) के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।  शिवराज सिंह पुणे में राष्ट्रीय किसान दिवस सहित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहां उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस भी सम्मिलित होंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से लगभग 13 लाख 30 हजार आवासों की सौगात भी देंगे।

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह आज सुबह पुणे में गोखले राजनीति एवं अर्थशास्त्र संस्थान में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि आर्थिक अनुसंधान केंद्र (AERC), की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित प्लेटिनम जुबली सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

तत्पश्चात,  शिवराज सिंह स्थानीय किसानों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।  शिवराज सिंह ने कृषि मंत्री बनने के बाद से किसानों से सीधे संवाद की पहल की है, वे दिल्ली में तो किसानों, किसान संगठनों से नियमित मिलते ही है, साथ ही जिस भी राज्य में प्रवास पर जाते है, वहां भी उनका प्रयास रहता है कि वे किसान भाइयों-बहनों से अवश्य मिलें। इसी क्रम में  शिवराज सिंह पुणे में भी किसानों से चर्चा करेंगे।

पुणे में राष्ट्रीय किसान दिवस सहित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह ,केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से सवा 13 लाख से ज्यादा आवासों की सौगात देंगे शिवराज सिंह

इसके बाद,  शिवराज सिंह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत अटारी, पुणे में राष्ट्रीय किसान दिवस पर आयोजित किसान सम्मान दिवस और किसान एवं ग्रामीण विकास लाभार्थी सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि रहेंगे एवं राज्य के मंत्रीगण और सांसद-विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

इस वृहद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से लगभग 13 लाख 30 हजार आवासों की सौगात भी देंगे। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा गरीब परिवारों की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के गरीब भाइयों-बहनों को इन लाखों आवासों की सौगात मिलने जा रही है।

अतिरिक्त आवासों की जिलेवार सूची

  • AHMEDNAGAR 58634
  • AKOLA 17355
  • AMRAVATI 35311
  • BEED 78329
  • BHANDARA 26614
  • BULDHANA 60655
  • CHANDRAPUR 27329
  • CHATRAPATI SAMBHAJI NAGAR 57705
  • DHARASHIV 33236
  • DHULE 46817
  • GADCHIROLI 17375
  • GONDIA 28483
  • HINGOLI 35022
  • JALGAON 75400
  • JALNA 61796
  • KOLHAPUR 33347
  • LATUR 33397
  • NAGPUR 10890
  • NANDED 102509
  • NANDURBAR 49633
  • NASHIK 63574
  • PALGHAR 20991
  • PARBHANI 60471
  • PUNE 20695
  • RAIGAD 9318
  • RATNAGIRI 18625
  • SANGLI 26408
  • SATARA 26367
  • SINDHUDURG 7573
  • SOLAPUR 53926
  • THANE              8039
  • WARDHA 11789
  • WASHIM             30988
  • YAVATMAL 81087
  • TOTAL              13,29,678
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X