Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

कुलवंत राय सर्वहितकारी विद्या मंदिर सेक्टर 43 बी चंडीगढ़ का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Updated on Monday, December 23, 2024 10:22 AM IST

चंडीगढ़ ।   कुलवंत राय सर्वहितकारी विद्या मंदिर सेक्टर 43 बी चंडीगढ़ में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोहर लाल लोहारी वाला (डायरेक्टर इनोवा कैपटेब लिमिटेड), मुख्य वक्ता राजेंद्र कुमार (संगठन मंत्री सर्वहितकारी शिक्षा समिति), विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र लाल अग्रवाल (डायरेक्टर रतन प्रोफेशनल एजुकेशन कॉलेज मोहाली), पवन गोयल (डायरेक्टर साधुराम एंड कंपनी एंड टाइल वर्ड), प्रबंध समिति प्रधान  जगमोहन गर्ग, प्रबंधक संजीव अग्रवाल, प्रबंध समिति के अन्य सदस्य विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य ,पूर्व छात्र ,पूर्व अध्यापक एवं अभिभावक वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित हुए।

 सर्वप्रथम विद्यालय में आए मुख्य अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत प्रधानाचार्य कमलदीप सिंह  के द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों के द्वारा सरस्वती वंदना, देश भक्ति गीत, विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। प्री प्राइमरी कक्षाओं के द्वारा मोबाइल के कम उपयोग करने, ट्रैफिक रूल संबंधी गीतों पर सुंदर प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य   कमलदीप सिंह  के द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।  मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की प्रशंसा की गई तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही  अध्यापकों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए गए। प्रबंध समिति प्रधान जगमोहन गर्ग  के द्वारा सबका धन्यवाद किया गया।पंजाब की शान भंगड़े के साथ वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X