Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

स्मॉल वंडर्स स्कूल ने एनुअल म्यूजिकल डे ‘म्यूजिकल मंचकिन्स’ का किया आयोजन

Updated on Saturday, December 21, 2024 16:16 PM IST

मोहाली । स्मॉल वंडर्स स्कूल फेज -7 ने अपने एनुअल म्यूजिकल डे ‘म्यूजिकल मंचकिन्स’ का शानदार आयोजन किया। इस साल की थीम ‘सिंफनी ऑफ सीजन्स’ ने विभिन्न ऋतुओं के बीच मौजूद तालमेल और उनकी अपनी-अपनी खूबसूरती को दर्शाया। छोटे बच्चों ने मंच पर अद्भुत ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी में गीत, कविताएं और प्रार्थनाएं प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रेयर्स से हुई, जो सभी को शांति और सकारात्मकता का संदेश देती थीं। इसके बाद बच्चों ने कविताओं और गीतों के जरिए हर ऋतु की विशेषताओं को खूबसूरती से उकेरा। दर्शकों को न केवल हर ऋतु की सुंदरता का अनुभव हुआ, बल्कि प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश भी मिला। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक भाग बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रसिद्ध क्रिसमस कैरोल और नववर्ष के स्वागत में गाए गए गीत रहे, जिसने पूरे माहौल को उल्लास और उमंग से भर दिया।

प्लास्टिक मुक्त और शून्य अपशिष्ट पहल का दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

प्रिंसीपल हरदीप के. नामा, जो स्वस्थ जीवनशैली और प्रकृति को बढ़ावा देकर इस दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने में विश्वास रखती हैं, ने इस कार्यक्रम को प्लास्टिक मुक्त और शून्य अपशिष्ट रखने की पहल की। उन्होंने कागज के उपयोग को कम करने, प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग को रोकने और ऊर्जा संरक्षण पर जोर दिया। प्रिंसीपल ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में इन आदतों को अपनाएं।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X