Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

कश्मीर में कड़ाके की ठंड से जम गए झरने, दिल्ली में छाई धुंध

Updated on Saturday, December 21, 2024 10:30 AM IST

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। पिछले कई दिनों से धुंध देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, कश्मीर और हिमाचल कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कश्मीर में तो झरना तक जम गए हैं। हिमाचल के कुछ हिस्सों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही

वहीं, तमिलनाडु और केरल में बारिश के आसार हैं। राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो मैदानी इलाकों में हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा रहा। राजस्थान के पांच शहरों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया है।

श्रीनगर में जम गई डल झील

श्रीनगर में बुधवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही और न्यूनतम तापमान माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। पिछली रात को यह माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस पर था। पूरा कश्मीर अत्यधिक ठंड की चपेट में है।

अगले तीन दिन यूपी-हरियाणा में छाएगा घना कोहरा

पूरे कश्मीर में रात का पारा जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है। श्रीनगर शहर के कई हिस्सों में कोहरे की हल्की परत जमी देखी गई। भीषण ठंड के कारण प्रसिद्ध डल झील सहित जल निकायों का पानी जम गया है। पेयजल आपूर्ति लाइनें भी कड़ाके की ठंड के कारण जम गईं।

दिल्‍ली में 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई

दिल्‍ली में भी लागातार ठंड बढ़ रही है। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है।  आगामी दिनों में भी पारा गिरेगा। वहीं मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिल्ली में अगले कई दिनों तक कोहरा देखने को मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी है। आईएमडी ने मुताबिक, 23 दिसंबर को लाहौल स्पीति, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने हमीरपुर, मंडी, ऊना और बिलासपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो कुल्लू, चंबा और कांगड़ा के लिए येलो अलर्ट।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X