Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव के बाद योगी की पहली परीक्षा, यूपी में 3 चरण में निकाय चुनाव

Updated on Tuesday, November 14, 2017 12:24 PM IST

नई दिल्ली,13 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थानीय निकाय चुनाव प्रचार का आगाज करने अयोध्या पहुंचे। उसके पहले योगी ने कहा भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं और उनके बगैर हमारा कोई काम नहीं हो सकता। योगी ने अयोध्या में राम मंदिर पर मध्यस्थता का भी स्वागत किया। विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए वोटों की ऐसी बारिश हुई कि भारतीय जनता पार्टी भीग गई। 300 से ज्यादा सीटें जीतकर योगी सीएम बन गए लेकिन अब यूपी के निकाय चुनाव को योगी सरकार की पहली परीक्षा माना जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ आज से यूपी के तूफानी दौरे पर निकले हैं। निकाय चुनाव में प्रचार के लिए वे 14 दिनों में 40 सभाएं करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने अपने चुनाव प्रचार के श्रीगणेश के लिए अयोध्या को चुना है।

अयोध्या अहम क्यों?

पहली बार अयोध्या में नगर निगम का चुनाव हो रहा है
योगी के सीएम बनने के बाद अयोध्या को नगर निगम बनाया गया
निकाय चुनाव के लिए योगी ने अयोध्या से चुनाव प्रचार शुरू किया  
सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ चौथी बार अयोध्या जा रहे हैं
पहली बार किसी सीएम ने अयोध्या में दिवाली मनाई थी
अयोध्या के लिए 350 करोड़ रुपए की योजनाओं का ऐलान
सरयू नदी के किनारे भगवान राम की 108 फीट ऊंची मूर्ति का प्रस्ताव
सात करोड़ की लागत से रामकथा म्यूजियम बनाया जाएगा
गोमती की तर्ज पर सरयू नदी के घाटों के विकास की योजना
अयोध्या में सड़कों के निर्माण पर 50 करोड़ खर्च होंगे
अयोध्या से जनकपुर तक सड़क बनाई जाएगी

अयोध्या को योगी सरकार ने नगर निगम बनाया है। अब यहां पहली बार मेयर का चुनाव हो रहा है।

मेयर चुनाव की जंग

विधानसभा चुनाव के बाद योगी की पहली परीक्षा
यूपी में 3 चरण में निकाय चुनाव होगा
22, 26 और 29 नवंबर को वोट डाले जाएंगे
पहली बार निकाय चुनाव में सीएम प्रचार के लिए उतरे
652 निकायों में 12007 वार्ड में चुनाव
यूपी में कुल 16 नगर निगम में चुनाव होना है
2012 को भाजपा को 10 नगर निगम में जीत मिली
सीएम बनने के बाद योगी ने 2 नए नगर निगम बनाए
अयोध्या और मथुरा-वृंदावन को नगर निगम बनाया गया
पालिका परिषद चेयरमैन की 199 सीट पर भी मतदान
नगर पंचायत की 429 सीटों पर भी चुनाव होगा
1 दिसंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे

निकाय चुनाव में भाजपा को जवाब देने के लिए कांग्रेस भी अपना घोषणापत्र जारी करेगी। जनता को बताएगी, उसके पास विकास का क्या एजेंडा है। यूपी में तीन चरणों में 22, 26 और 29 नवम्बर को चुनाव हो रहे है जबकि वोटों की गिनती 1 दिसंबर को होगी लेकिन ये पहली बार है जब यूपी के किसी सीएम ने निकाय चुनाव के लिए जी जान लगा दिया है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X