Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

मुंबई में दाऊद की प्रॉपर्टी की नीलामी, क्या इस बार मिलेगा कोई खरीदार?

Updated on Tuesday, November 14, 2017 12:24 PM IST

नई दिल्ली,13 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : मुंबई में आज दाऊद की प्रॉपर्टी नीलाम की जा रही है। मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और हिन्दुस्तान के मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम की तीन संपत्तियों की फिर से बोली लगाई जा रही है। मुंबई की IMC बिल्डिंग में संपत्ति की नीलामी की जा रही है। इससे पहले भी इन संपत्तियों को कई बार नीलाम किए जाने की कोशिशें हो चुकी हैं लेकिन डॉन के डर कहिए या फिर कोई और वजह अब तक दाऊद की ये संपत्तियां नीलाम नहीं हो पाई लेकिन आज की नीलामी में स्वामी चक्रपाणि और सुप्रीम कोर्ट के एक वकील समेत कई लोग पहुंचे हैं।

जांच एजेंसी सीबीआई ने 1993 मुंबई सीरियल धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम की कुल 10 सम्पतियां जब्त की थी। उन्हीं में से आज प्रॉपर्टी रौनक अफरोज होटल, डाम्बरवाला बिल्डिंग और शबनम गेस्ट हाउस की नीलामी की कार्यवाही की जा रही है। शबनम गेस्ट हाउस का रिजर्व प्राइस 1 करोड़ 21 लाख 43 हजार रुपए है जबकि डामर वाला बिल्डिंग, भिंडी बाजार का रिज़र्व प्राइस 1 करोड़ 55 लाख 76 हजार रुपए है।

वहीं होटल रौनक अफ़रोज़, पाकमोडिया स्ट्रीट का रिज़र्व प्राइस 1 करोड़ 18 लाख 63 हजार रुपए रखा गया है। नीलामी की ये प्रक्रिया तीन तरीकों से की जा रही है। केंद्रीय एजेंसी स्मगलिंग एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनीपुलेटर्स यानि SAFEM की मानें तो बड़ी संख्या में लोगों ने लिफाफाबंद एप्लीकेशन भरा है। नीलामी का परिणाम देर शाम तक घोषित होगा लेकिन लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या इस बार भी नीलामी हो पाएगी या नहीं क्योंकि इसके पहले भी कई बार कोशिश की जा चुकी है।

ये भी कम हैरानी की बात नहीं है कि सरकार दाउद की ये प्रॉप्रटी पिछले 16 सालों से लगातार बेचने की कोशिश कर रही है लेकिन अब तक उसे इसमें कामयाबी नहीं मिली है। ये पांचवां मौका है जब दाउद की प्रॉपर्टी की बोली लगाई जा रही है। अगर प्रोपर्टी नीलाम हुई तो मुंबई से दाऊद की दहशत काफी हद तक खत्म समझी जाएगी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X