Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

घुटन भरी हवा से दिल्ली को कब मिलेगी राहत, कैसी है आज राजधानी की हवा?

Updated on Tuesday, November 14, 2017 12:23 PM IST

नई दिल्ली,13 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : ज़हरीली हवा की मार झेल रहे दिल्ली एनसीआर वालों को अब राहत मिल सकती है। मौसम विभागके मुताबिक आज से अगले दो दिन तक हल्की बारिश शुरू हो सकती है जिसकी वजह से स्माग हट जाएगा। दो दिन के बाद दिल्ली एनसीआर का आसमान पूरी तरह साफ हो सकता है। मौसम विभाग ने दावा किया है कि उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने दस्तक दी है जिसकी वजह से पंजाब और जम्मू-कश्मीर में मौसम बदला है और 15 नवंबर तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते अगले तीन-चार दिनों तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिम भारत के तमाम इलाकों में ठंड दस्तक दे देगी। लेकिन दूसरी तरफ एनजीटी ने कई बार पराली जलाने पर रोक लगाने का आदेश के बावजूद पंजाब में खुलेआम पराली जलाई जा रही है। ऐसा भी नहीं कि दूर-दराज के किसी गांव में ये पराली जलाई जा रही है बल्कि इन्हें किसी हाईवे के करीब ही जलाया जा रहा है।

आज दिल्ली की हवा कैसी है?

आईटीओ---230, आनंद विहार---401, द्वारका---287
पंजाबी बाग---381, आरके पुरम---332, शादीपुर---316
सिरी फोर्ट---352, मंदिर मार्ग---360, डीटीयू---420
गुरुग्राम---227, फरीदाबाद---303, नोएडा---374

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह का बयान बताता है कि दिल्ली वालों को अभी प्रदूषित हवा में ही सांस लेना होगा। इस मुद्दे पर राजनीति भी खूब हो रही है। आंकड़े बता रहे हैं कि दिल्ली की हवा अब सीवियर यानी खतरनाक के लेवल से सुधरकर वेरी पूअर यानि बहुत खराब तक पहुंची है यानी अब भी दिल्ली की हवा में सांस लेना खतरे से खाली नहीं है। आज भी सुबह के वक्त दिल्ली धुंधली-धुंधली दिखी। सुबह जब चारों ओर ताजगी होती है उस वक्त भी हवा की क्वालिटी बेहद खतरनाक स्तर पर दर्ज की गई।

दिल्ली में 'ज़हर' के गुनहगार

PM2.5: इंडस्ट्रीज का धुआं---30%
PM2.5: पराली का धुआं---26%
PM2.5: गाड़ियों का धुआं---25%
PM2.5: कचरा जलाने से---8%
PM2.5: कंस्ट्रक्शन की धूल---6%
PM2.5: कोयले का धुआं---5%
PM10: रोड डस्ट कंस्ट्रक्शन---50%
PM10: फैक्ट्री का धुआं---20%
PM10: आग से उठा धुआं---9%
PM10: डीजल जेनरेटर का धुआं---4%
PM10: अन्य कारण---11%

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रदूषण के मुद्दे पर मुलाकात के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से वक्त मांगा है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात के लिए बुधवार को चंडीगढ़ आ रहा हूं अगर आप मुलाकात के लिए कुछ वक्त निकाल लें तो अच्छा रहेगा। ये सामूहिक हित का मामला है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X