Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

भारत ने मानवाधिकार पर आई अमेरिकी रिपोर्ट को बताया फर्जी

Updated on Friday, December 20, 2024 10:47 AM IST

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि सरकार अमेरिका सहित विभिन्न विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में मानवाधिकारों की स्थिति के बारे में समय-समय पर जारी की गई रिपोर्टों से अवगत है। ऐसी रिपोर्टें अक्सर व्यक्तिपरक, गलत सूचना वाली और पक्षपातपूर्ण पाई जाती हैं।

विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार को हाल ही में आई यूएस कांग्रेस रिसर्च सर्विस की रिपोर्ट के बारे में जानकारी है, जिसमें भारत के मानवाधिकार रिकॉर्ड, विशेष रूप से धार्मिक स्वतंत्रता और सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में चिंताओं को उजागर किया गया है?

रिपोर्ट को बताया पक्षपातपूर्ण

इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसी रिपोर्टें अक्सर गलत सूचना वाली और पक्षपातपूर्ण होती हैं। सरकार विदेशी संस्थानों की आंतरिक रिपोर्टों का संज्ञान नहीं लेती है। भारत एक जीवंत लोकतंत्र है, जिसका संविधान नागरिकों के मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है। मजबूत न्यायपालिका और स्वतंत्र मीडिया इन अधिकारों का प्रयोग सुनिश्चित करता है।

बांग्लादेश को भी दिखाया आईना

कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं से चिंतित है। यह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वह हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा करे। भारत, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों से संबंधित स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।

ढाका यात्रा के बाद टिप्पणी

केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी विदेश सचिव विक्रम मिसरी के ढाका की यात्रा करने और अंतरिम सरकार के शीर्ष राजनीतिक अधिकारियों को इस मामले पर नई दिल्ली की चिंताओं से अवगत कराने के कुछ दिनों बाद आई है।

कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि भारत ने सजायाफ्ता कैदियों के स्थानांतरण पर 31 देशों के साथ द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत विदेश की जेलों में बंद भारतीय कैदियों को उनकी सजा की शेष अवधि काटने के लिए भारत में स्थानांतरित किया जा सकता है। इसी तरह भारत की जेलों में बंद विदेशी कैदियों को उनके देश भेजा जा सकता है।

विदेश में भारतीयों को मिल रही मदद

उन्होंने कहा कि सरकार विदेशी जेलों में बंद भारतीयों सहित विदेश में भारतीयों की सुरक्षा और कल्याण को उच्च प्राथमिकता देती है। सजायाफ्ता कैदियों के स्थानांतरण पर भारत ने जिन देशों के साथ समझौते किए हैं, उनमें ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बांग्लादेश, कंबोडिया, मिस्त्र, फ्रांस, ईरान, मालदीव, मॉरीशस, रूस, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन शामिल हैं।

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने बताया है कि भारत में जल्द ही दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क हो जाएगा। देश में इस समय 997 किलोमीटर मेट्रो रेल निर्माणाधीन है। यह जानकारी गुरुवार को एक बयान में दी गई।

सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बनेगा भारत

बयान के अनुसार, मनोहर लाल ने बुधवार को आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय से संबद्ध संसद की सलाहकार समिति के सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि सरकार पूरे देश में शहरी परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। देश के 23 शहरों में 993 किलोमीटर मेट्रो रेल का संचालन हो रहा है। जबकि 28 शहरों में 997 किलोमीटर मेट्रो रेल निर्माणाधीन है। भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क वाला देश बनने की राह पर है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X