Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

जयपुर-अजमेर हाईवे पर टैंकर में हुआ ब्लास्ट, 5 लोग जिंदा जले, कई कारें और बस हुई राख

Updated on Friday, December 20, 2024 10:47 AM IST

जयपुर | राजधानी जयपुर में आज शुक्रवार 20 दिसंबर की अल सुबह बड़ा हादसा हुआ है। जयपुर शहर से निकलते ही भांकरोटा इलाके में केमिकल से भरे दो टैंकर आपस में टकराए। इसके बाद दोनों टैंकरों में आग लगी। यह हादसा भांकरोटा में स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर हुआ था। आसमान में दर्जनों मीटर ऊंचाई तक आग की लपटें उठने लगी। आग की सूचना मिलते ही जयपुर शहर के सभी फायर स्टेशनों से दमकलों को मौके पर भेजा गया। दर्जनों दमकलें आग बुझाने का प्रयास कर रही है। जहां पर यह हादसा हुआ है, वह इलाका जयपुर से अजमेर जाने वाली नेशनल हाईवे पर है। आग के कारण हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।

20 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक

जयपुर के भांकरोटा में एक केमिकल टैंकर में भयानक विस्फोट हुआ। सुबह लगभग 6 बजे अजमेर हाईवे पर यह हादसा हुआ। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग झुलस गए। विस्फोट के बाद लगी आग में 20 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गईं, जिसमें एक स्लीपर बस भी शामिल है। हाईवे किनारे स्थित एक पाइप फैक्ट्री भी आग की चपेट में आ गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाकों में भी इसका असर दिखा।

केमिकल और गैस रिसाव से फैली आग

इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग 30 लोग आग से झुलस गए हैं, जिनका इलाज जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में चल रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से जानकारी ली। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि टैंकर से केमिकल लगभग 500 मीटर तक फैल गया। इसके चलते आग ने और भीषण रूप ले लिया और कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। केमिकल और गैस के रिसाव के कारण आग बुझाने में भी दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू टीम के सदस्य मास्क लगाकर राहत कार्य में जुटे रहे।

धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी

ब्लास्ट की सूचना मिलते ही 30 से ज्यादा एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। हादसे के बाद अजमेर हाईवे को बंद कर दिया गया है। भांकरोटा इलाके में सुबह लगभग 6 बजे हुए इस धमाके की आवाज लगभग 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। जहां टैंकर फटा, उसके सामने एक पेट्रोल पंप और डीपीएस स्कूल है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X