Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

भीषण ठंड की चपेट में दिल्ली, UP-बिहार में तापमान गिरने से बढ़ी ठिठुरन

Updated on Tuesday, December 17, 2024 10:31 AM IST

नई दिल्ली | पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है। पहाड़ी राज्यों के साथ मैदानी राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में शीत लहर के साथ मंगलवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कश्मीर घाटी के सभी जिलों में तापमान जमाव बिंदु के नीचे है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से घने कोहरे से एनसीआर के लोगों का सामना होने की उम्मीद है, जिसके बाद न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। कोल्ड वेव की वजह से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक जाने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

कैसा रहेगा यूपी में मौसम का मिजाज?

बात करें यूपी की तो आज से हवाओं का रुख बदलेगा, जिससे सर्दी में कमी आएगी। कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट है। गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अयोध्या, मुरादाबाद, रामपुर में शीतलहर का असर दिखेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। देश के पर्वतीय इलाके में भारी बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाके में ठंड बढ़ गई है। आगे भी तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। साथ ही आने वाले दिनों में कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा।

पहाड़ी इलाकों में आज भी जारी रहेगी बर्फबारी

श्रीनगर में रविवार की रात को तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि कश्मीर के पंपोर के बाहरी इलाके में स्थित कोनिबल में तापमान माइनस छह डिग्री रहा। यह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो इन दिनों राज्य के मैदानी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और पहाड़ों पर तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। कल्पा में 33 वर्ष बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज किया गया।

जबकि इससे पूर्व 1991 में कल्पा में अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया था। उधर, न्यूनतम तापमान में गिरावट के बावजूद शिमला में 10.5, जबकि कुफरी का 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार ऊना, मंडी, कांगड़ा व बिलासपुर में अगले तीन दिन तक शीतलहर की चेतावनी है।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां शीतलहर की स्थिति बरकरार है। सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदूषण, स्माग, शीत लहर के बीच मंगलवार को कोहरा भी बढ़ने की संभावना है।

राजस्थान के फतेहपुर में तापमान माइनस में गया

पंजाब के फरीद कोट और हरियाणा में हिसार में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। दोनों ही इन राज्यों के सबसे ठंडे शहर रहे। मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को हरियाणा के 14 जिलों में शीतलहर और कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं राजस्थान के सीकर जिले में स्थित फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर में लगातार चौथे दिन न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू में 1.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 2.5 डिग्री और पिलानी में 2.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु के तटीय जिलों में आज बारिश होने की आशंका है। मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है। बुधवार को भी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की बारिश की आशंका है।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X