Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

चितकारा यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय रंगमंच उत्सव: रंगरेज़ 2024 का शानदार आयोजन

Updated on Monday, December 16, 2024 19:32 PM IST

चंडीगढ़ । चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब ने राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव रंगरेज 2024 की शानदार मेजबानी की, इस वर्ष इस महोत्सव का थीम था “ज़िक्र- यादों की भाषा, अभिव्यक्ति का मंच। इस कार्यक्रम में मानवीय स्थिति को प्रतिबिंबित करने, रचनात्मकता, प्रतिभा और सांस्कृतिक विविधता को एक साथ लाने की रंगमंच की शक्ति का जश्न मनाया गया।

महोत्सव का शुभारम्भ चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर,डॉ. मधु चितकारा और मुख्य अतिथि सुबोध पोद्दार, प्रसिद्ध विज्ञापन और फिल्म निर्देशक की उपस्थिति के बीच में एक प्रेरणादायक उद्घाटन सत्र के साथ हुआ। इसमें जजों का एक प्रतिष्ठित पैनल, जिसमें  स्वीटी रुहेल,  वंश भारद्वाज और  चक्रेश कुमार जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल थे। भारत के अलग अलग प्रद्रेशों जैंसे हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश से आए प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रदर्शन किया। उनकी असाधारण प्रतिभा को पुरूस्कृत करने के लिए 6 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई थी।

इस महोत्सव में अनेक जीवंत प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें प्रोसेनियम नाटक, नुक्कड़ नाटक, मोनोलॉग, फ्रिंज थिएटर और ज़िक्र-ए-अल्फ़ाज़ ओपन माइक सत्र आदि शामिल थे। प्रभ गिल के भावपूर्ण गायन और डीजे अली मर्चेंट की धुनों ने महोत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल्स ने जीवंत माहौल को और बढ़ा दिया।

स्टेज प्ले में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया और हलकारा थिएटर ग्रुप, कुरुक्षेत्र, हरियाणा, ने दूसरा और प्रयास थिएटर ग्रुप, कैथल, हरियाणा, ने तीसरा स्थान हासिल किया। मसखरे थियेटर ग्रुप, हरियाणा को सांत्वना पुरस्कार मिला।

समापन समारोह में बोलते हुए डॉ. मधु चितकारा ने कहा कि रंगमंच में लोगों की भावनाओं से जुड़ने और कहानियाँ सुनाने की एक शाश्वत क्षमता है, “ रंगरेज़ 2024”, जोकि आज एक राष्ट्रीय उत्सव बन गया, आने वाले वर्षों में निश्चित रूप से अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त कर लेगा। यह मंच प्रतिभा को निखारता और उनका पोषण करता है और एक अनोखे और सार्थक तरीके से कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देता है। रंगरेज 2024 ने साबित कर दिया कि यह मंच भारतीय संस्कृति की समृद्ध छटा और उसके विविध अनुभव का जश्न मनाते हुए मानवीय अनुभवों के सार को दर्शाने का एक सशक्त माध्यम है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X