Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

बेंगलुरु में आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी गुरुग्राम में एक पीजी से गिरफ्तार

Updated on Monday, December 16, 2024 10:58 AM IST

गुरुग्राम। बेंगलुरु में ससुरालियों की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या करने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट 34 वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष की फरार पत्नी निकिता सिंघानिया गुरुग्राम में छिपी थी। रविवार को बेंगलुरु पुलिस ने पुख्ता जानकारी मिलने पर यहां छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई। निकिता की मां व भाई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद से पूरा परिवार फरार चल रहा था।  

बैंगलोर में आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया पति अतुल सुभाष द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद फरार चल रही थी। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए निकिता बैंगलुरू से 2141 किलोमीटर दूर गुरुग्राम में आ छिपी। उसे यहीं पर आकर रहना सुरक्षित लगा। इसके बाद भी वह पुलिस की नजरों से बच नहीं पाई। निकिता सिंघानिया गुरुग्राम के सेक्टर-57 में रेल विहार फेज-2 के जेजे होम फर्निशिंग स्थित ब्लॉसम स्टेज पीजी में रह रही थी। निकिता सिंघानिया को तीन दिन में पेश होने के लिए बेंगलुरु पुलिस ने 13 दिसंबर को समन जारी किया था। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी।  

सेक्टर-56 के एक पीजी में बेंगलुरु पुलिस ने छापा मारकर किया गिरफ्तार, अतुल सुभाष की पत्नी को एक पीजी से किया गया है काबू

बेंगलुरु पुलिस को निकिता की लोकेशन गुरुग्राम की मिली। बेंगलुरु पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया। बेंगलुरु पुलिस ने सेक्टर-57 स्थित पीजी में छापेमारी करके निकिता सिंघानिया को काबू कर लिया और अपने साथ ले गई।

बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एक्सपर्ट इंजीनियर अतुल सुभाष ने नौ दिसंबर 2024 को बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी। इससे पूर्व उन्होंने 24 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिया। साथ ही 90 मिनट का एक वीडियो बनाया। एक चेक लिस्ट तैयार की। इसमें उन्होंने ससुरालीजनों द्वारा व अलग रह रही पत्नी द्वारा किए गए उत्पीडऩ का खुलासा किया था। अतुल सुभाष ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी द्वारा कानूनी लड़ाइयों को लिखा। उस पर हत्या, दहेज उत्पीडऩ व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने जैसे आरोप पत्नी की तरफ से लगाए गए हैं।

अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया ने अपने पिता की मौत का कारण भी सुभाष को बताते हुए कहा है कि 10 लाख रुपये दहेज की मांग करने का सदमा पिता सहन नहीं कर पाए। बाद में निकिता ने खुद ही यह स्वीकार किया कि यह आरोप झूठा था। पिता की मौत दिल की बीमारी के कारण हुई थी। सुभाष ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि निकिता ने नाबालिग बेटे के मासिक गुजारा भत्ता के तौर पर दो लाख रुपये की मांग की है। निकिता ने शुरू में तो एक करोड़ रुपये गुजारा भत्ता मांगा था, जिसे बढ़ाकर तीन करोड़ कर दिया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X