Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बड़ी ठंड

Updated on Monday, December 16, 2024 10:58 AM IST

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे दिल्ली में ठंड फिर बढ़ गई है। पहाड़ी राज्यों के बाद अब मैदानी इलाकों में भी ठंड और ठिठुरन बढ़ने से शीत लहर जैसी स्थिति रही। दिल्ली का तापमान रविवार को शिमला से काफी कम रहा। 

यूपी-बिहार, हरियाणा में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

आज भी दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में सर्दी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4-7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है।

यूपी हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट जारी 

वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश: इन राज्यों में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। यहां शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों में तो तापमान और भी कम रह सकता है। कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इन राज्यों में भी शीतलहर  अलर्ट है।

सुबह के वक्त ठिठुरन रहने की संभावना

शिमला में रविवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि दोपहर में आसमान साफ और गुनगुनी धूप निकलने से ठंड से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में अब पांच से छह डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान बना रह सकता है। इस वजह से सुबह के वक्त ठिठुरन रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को नौ डिग्री सेल्सियस था, जबकि शुक्रवार से पहले दो दिन दिल्ली के कई इलाकों में शीत लहर चली थी।

मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड

जबकि उत्तराखंड में मौसम शुष्क होने के साथ ही ज्यादातर क्षेत्रों में दिन भर धूप खिल रही है, लेकिन रात को पाला गिरने से रातें सर्द हो गई हैं। जबकि राज्य के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने मंगलवार से मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर की चेतावनी जारी की है।

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप

तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। इधर एक और पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। लाहुल-स्पीति जिले में कोकसर के समीप बहता एक झरना पूरी तरह से जम गया है। दारचा में नाले और चंद्रभागा नदी के किनारे जमने लगे हैं। वहीं, तीन जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर में 19 दिसंबर तक शीतलहर की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X