Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

लोकसभा में आज शाम पीएम मोदी का संबोधन, संविधान पर चर्चा में हो सकते हैं शामिल

Updated on Saturday, December 14, 2024 13:22 PM IST

नई दिल्ली । लोकसभा में संविधान पर चर्चा का आज दूसरा दिन है।  आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा।  राहुल गांधी भी चर्चा में शामिल हो सकते हैं।  लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी।  सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता सदन में अपनी बात रखेंगे।  शाम में पीएम मोदी लोकसभा में चर्चा पर जवाब देंगे।  विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी आज सदन में अपनी बात रख सकते हैं।

कल यानी पहले दिन लोकसभा में संविधान पर चर्चा की शुरुआत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी।  विपक्ष की तरफ से प्रियंका गांधी ने इसका जवाब दिया।  राजनाथ सिंह करीब एक घंटे से ज्यादा वक्त तक भाषण दिया।  इसके बाद प्रियंका गांधी का संबोधन हुआ।  यह संसद में प्रियंका गांधी का पहला भाषण था।  प्रियंका गांधी ने राजनाथ सिंह के हर एक बयान का जवाब दिया।

इन लोगों ने लिया संविधान पर चर्चा में भाग

एनडीए की तरफ से जगदंबिका पाल, अभिजीत गंगोपाध्याय, जेडीयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, लोजपा रामविलास के शांभवी चौधरी समेत कई अन्य सांसदों ने अपने-अपने विचार रखे।  उधर, विपक्ष की तरफ से प्रियंका के अलावा सपा से अखिलेश यादव, टीएमसी से महुआ मोइत्रा, डीएमके टीआर बालू, शिवसेना उद्धव गुट से अरविंद सावंत समेत अन्य सांसदों ने इसमें हिस्सा लिया।

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला

संविधान पर चर्चा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं है बल्कि यह देश की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।  संविधान से हमें सरकार चुनने का अधिकार मिला।  संविधान ने हमें प्रजा से नागरिक का दर्जा दिया।  संविधान ने हमें मौलिक अधिकार दिए।  हमारा संविधान सर्व सक्षम है।  संविधान निर्माण से जुड़े महापुरुषों को नमन करता हूं।  इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

प्रियंका गांधी पहले भाषण में सरकार को घेरा

संविधान, नेहरू, इंदिरा, तानाशाही, जातिगत जनगणना, मोहब्बत की दुकान को लेकर राजनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोला।  प्रियंका गांधी ने इसका तगड़ा पलटवार किया।  प्रियंका ने संभल से संविधान और उन्नाव से मणिपुर तक सरकार को घेरा।  प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी सदन में संविधान की किताब को माथे से लगाते हैं।  संभल-हाथरस-मणिपुर में जब न्याय की बात उठती है तो उन्हें शिकन तक नहीं आता।

हंगामेदार रहा संविधान पर चर्चा का पहला दिन

कुल मिलाकर संविधान पर चर्चा का पहला दिन हंगामेदार रहा।  कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोक हुई।  पहली बार सांसद बनीं प्रियंका गांधी ने लोकसभा में अपनी बात रखी।  उनके पहले भाषण में एक्शन, इमोशन और एग्रेशन तीनों दिखा।  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाषण का ज्यादातर हिस्सा यूपी के संदर्भ में था।  उन्होंने ईडी की रेड और जाति जनगणना पर अपनी बात रखी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X