Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

भारतीय सेना को मिले 456 नव सैन्य अफसर

Updated on Saturday, December 14, 2024 13:22 PM IST

नई दिल्ली  | भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड के साथ ही शनिवार को भारतीय सेना को 456 नव सैन्य अफसर मिले। अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड में 491 ऑफिसर कैडेट पासआउट हुए। पासआउट होने वाले आफिसर कैडेट में 456 भारतीय सेना को हिस्सा बने, जबकि 35 विदेश कैडेट भी पासआउट हुए।

जतिन कुमार को स्वार्ड ऑफ ऑनर

नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल ने बतौर रिव्यूइंग आफिसर परेड की सलामी ली। प्रशिक्षण के दौरान ओवरआल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्वार्ड ऑफ ऑनर जतिन कुमार को प्रदान की गई। प्रथम सिंह को गोल्ड मेडल, जतिन कुमार को सिल्वर मेडल, चिराग यादव को सिल्वर मेडल (टीजीसी), महिपाल सिंह को सिल्वर मेडल(टीईएस) और मयंक ध्यानी को ब्रांज मेडल दिया गया। प्रबीन पांडेय को बांग्लादेश मेडल से सम्मानित किया गया।

आज सुबह सात बजे से यातायात डायवर्ट

भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड के चलते शनिवार को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक यातायात डायवर्ट रहा। इस दौरान शहर में कुछ केंद्रों पर प्रतियोगी परीक्षा भी होनी थी। एसएसपी अजय सिंह ने सभी बैरियर प्वाइंट्स पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सहायता करने के निर्देश दिए थे। कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी को कोई समस्या पेश आती है तो वह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।

यह रहा डायवर्ट प्लान

  • आइएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं गया और आइएमए की तरफ जीरो जोन रहा।
  • बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा गया।
  • प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक, मिट्ठी बेरी होते हुए शिमला बाइपास रोड से निरंजनपुर मंडी से शहर की ओर भेजा गया।
  • शेष परिस्थिति में प्रेमनगर से आने वाले यातायात को एमटी सेक्शन गेट से आइएमए के अंदर से रांघडवाला की ओर भेजा गया।
  • सेलाकुंई व भाऊवाला से आने वाले सभी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव से शहर की ओर भेजा गया।
  • देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाइपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा गया।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X