Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की गवर्निंग बॉडी की बैठक शीघ्र बुलाई जाए : देवशाली

Updated on Thursday, December 12, 2024 18:24 PM IST

चंडीगढ़ | भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की गवर्निंग बॉडी के सदस्य शक्ति प्रकाश देवशाली ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन को पत्र के माध्यम से गवर्निंग बॉडी की बैठक बुलाने का आग्रह करते हुए कहा कि लंबे समय से हाउसिंग बोर्ड निवासियों की बहुत सी मांगों पर विचार, चर्चा और निर्णय प्रतीक्षित है।

देवशाली ने कहा कि चंडीगढ़ के प्रशासक माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया द्वारा नई गवर्निंग बॉडी का गठन किये लगभग एक मास का समय व्यतीत हो गया है लेकिन अभी तक इस नवगठित बॉडी की बैठक नहीं हो पाई है।

देवशाली ने कहा कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित मकानों में रहने वाले लगभग 60000 परिवारों के 3 लाख से अधिक शहरवासी चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में आवश्यकता के अनुसार किये गए परिवर्तन के नोटिस से परेशान हैं जिसके बारे में हाउसिंग बोर्ड की गवर्निंग बॉडी को शीघ्र निर्णय कर उन्हें इस चिंता से मुक्त करना चाहिए।

बहुत से विषय विचार, चर्चा और निर्णय हेतु प्रतीक्षित :  देवशाली

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से अपना मासिक किराया/लीज जमा करने में विफल रहे आवंटियों को ‘ऑन द स्पॉट रिलीफ’ के लिए विभिन्न पुनर्वास कॉलोनियों में शिविर आयोजित करने का भी निर्णय करना चाहिए ताकि एक ओर हाउसिंग बोर्ड को वित्तीय लाभ हो तो दूसरी ओर आवंटियों के मन से आबंटन रद्द होने का डर भी दूर हो

इसके अतिरिक्त सेक्टर 51-ए में सीएचबी फ्लैटों में लिफ्ट की मांग भी बहुत समय से लंबित है इसके लिए ड्राइंग को मंजूरी देने तथा दिनांक 03.01.2023 को संख्या पीए/सीईओ/ईए1/2023/02 के तहत अधिसूचित आवश्यकता आधारित परिवर्तन के खंड 20 में संशोधन करने का निर्णय भी गवर्निंग बॉडी की बैठक में शीघ्र होना चाहिए। देवशाली ने चेयरमैन चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड से गवर्निंग बॉडी की शीघ्र बैठक बुलाने तथा उपरोक्त विषयों को बैठक में 'एजेंडा' के रूप में शामिल करने का भी आग्रह किया।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X