Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

UPA में बैंक गांधी-परिवार के दोस्तों के ATM थे: निर्मला सीतारमण

Updated on Thursday, December 12, 2024 09:32 AM IST

नई दिल्ली | सरकारी बैंकों को लेकर राहुल गांधी के बयान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया है। वित्त मंत्री ने कहा- राहुल का बयान बेबुनियाद हैं। उन्हें यूपीए सरकार की याद करनी चाहिए, जब सरकारी बैंक गांधी फैमिली के दोस्तों के ATM हुआ करते थे।

दरअसल वित्त मंत्री का यह बयान तब आया। जब राहुल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मोदी सरकार पर सरकारी बैंकों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। राहुल ने कहा था कि, सरकारी बैंकों का निर्माण इसलिए किया गया था, ताकि गरीबों को लोन मिल सके। लेकिन आज केंद्र सरकार में इन बैकों का इस्तेमाल सिर्फ अमीरों के फाइनेंसर के तौर पर रह गया है।

यह पूरा विवाद राहुल गांधी के एक सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ। राहुल ने 11 दिसंबर की दोपहर 12 बजे के करीब X पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह ऑल इंडिया बैंकिंग ऑफिसर्स के एक डेलीगेशन से बातचीत कर रहे हैं।

राहुल ने कहा था- मोदी सरकार में सरकारी बैंक सिर्फ अमीरों का फाइनेंसर

वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल ने लिखा, आज मैंने एक डेलीगेशन से मुलाकात की, जिन्होंने हमारी सरकारी बैंकों की स्थिति और आम लोगों पर इसके प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सरकारी बैंकों में आम लोगों तक सर्विस पहुंचाने की बजाय प्रॉफिट को प्राथमिकता दी जा रही है। मोदी सरकार को इन बैंकों का इस्तेमाल अपने धोखेबाज दोस्तों के लिए बंद करना चाहिए।

वित्त मंत्री का पलटवार, बोलीं- यूपीए सरकार में बैंकों की सेहत बिगड़ी

राहुल के इस बयान का जवाब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बड़े पोस्ट के साथ दिया। वित्त मंत्री ने लिखा- राहुल की बेबुनियाद बयानबाजी फिर से सामने आ गई है। भारत के बैंकिंग क्षेत्र, खासकर पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSBs) में पीएम मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व सुधार हुए हैं।

क्या विपक्ष के नेता से मिलने वालों ने उन्हें नहीं बताया कि कांग्रेस के UPA शासन के दौर में कॉर्पोरेट क्रेडिट के केंद्रीकरण और अंधाधुंध लोन बांटने से ही PSBs की सेहत बिगाड़ दी थी? तब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सत्ता में बैठे लोगो के खास मित्रो के लिए ‘ATM’ की तरह इस्तेमाल किया जाता था।

दरअसल, UPA शासन के दौरान ही बैंक कर्मचारियों को डराकर, ‘फोन बैंकिंग’ के जरिए अपने चहेतों को मनमाने लोन देने पर मजबूर किया जाता था। क्या विपक्ष के नेता से मिलने वालों ने उन्हें नहीं बताया कि हमारी सरकार ने 2015 में ‘एसेट क्वालिटी रिव्यू’ शुरू करके UPA सरकार की इसी ‘फोन बैंकिंग’ की काली करतूतों को उजागर किया?

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X