Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

दिल्ली में इस दिन बारिश की संभावना, 'दमघोंटू' स्मॉग से मिल सकती है बड़ी राहत

Updated on Monday, November 13, 2017 11:12 AM IST

नई दिल्ली,12 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भयंकर प्रदूषण की चपेट में है। स्मॉग से लोगों का दम घुट रहा है और हालत यह है कि स्कूलों को बंद करना पड़ा है। यही नहीं, डॉक्टर इस शहर में लोगों को मॉर्निंग वॉक तक पर न जाने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में दिल्ली वालों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में 14 और 15 नवंबर को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है जिससे शहर वासियों को स्मॉग से राहत मिल सकती है।

दिल्ली की हवा दमघोंटू स्मॉग की वजह से प्रदूषित हो चुकी है जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 98 फीसदी तथा 51 फीसदी के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार की सुबह हल्का कोहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में 14 और 15 नवंबर को हल्की बारिश होने का अनुमान है। यदि बारिश होती है तो इससे स्मॉग छंट जाएगा और दिल्ली के लोगों को कुछ राहत मिल सकेगी। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से घना स्मॉग होने की वजह से वायू प्रदूषित हो गई और इसमें सुधार के लिए प्रशासन ने निर्माण गतिविधियों पर रोक तथा पार्किंग शुल्क में 4 गुना वृद्धि सहित कुछ आपात कदम उठाए हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X