Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में नौका पलटने से 14 की मौत, 9 लापता 

Updated on Monday, November 13, 2017 11:11 AM IST

विजयवाड़ा,12 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में रविवार को कृष्णा नदी में एक पर्यटक नौका के पलट जाने से कम से कम 14 पर्यटकों की मौत हो गई और नौ अन्य लापता हैं। मृतकों में छह महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना इब्राहिमपट्टनम फेरी घाट पर घटी। नौका एक निजी संचालक की थी और उसपर 38 पर्यटक सवार थे। यह नौका भवानी द्वीप से इब्राहिमपट्टनम के पवित्र संगम आ रही थी। संदेह है कि नौका पर क्षमता से अधिक लोगों के होने के कारण यह पलट गई।  

स्थानीय निवासियों की मदद से कुल 15 लोगों को बचा लिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों ने गोताखोरों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन सूर्यास्त हो जाने के बाद बचाव अभियान रोक देना पड़ा। दुर्घटना शाम लगभग 5.20 बजे उस समय घटी, जब पर्यटक धार्मिक अनुष्ठान के लिए पवित्र संगम आ रहे थे। इनमें से अधिकांश प्रकाशम जिले के अंगोले कस्बे के थे।

दुर्घटना में जिंदा बचे लोगों ने कहा कि उन्हें निजी नौका पर इसलिए सवार होना पड़ा, क्योंकि पर्यटन विभाग की नौका उपलब्ध नहीं थी। पर्यटन मंत्री अखिला प्रिया ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना पर आश्चर्य व्यक्त किया और पुलिस महानिदेशक संबाशिवा राव को घटनास्थल पर पहुंचने तथा बचाव अभियान की निगरानी करने का आदेश दिया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X