Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

हिंदुत्व एक बीमारी है: इल्तिजा मुफ्ती

Updated on Monday, December 09, 2024 10:36 AM IST

जम्मू | जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने कहा कि हिंदुत्व एक बीमारी है, जिसने लाखों भारतीयों को बीमार किया है। यह भगवान के नाम को भी कलंकित कर रही है। जय श्री राम का नारा अब राम राज्य के बारे में नहीं है। इसका इस्तेमाल भीड़ द्वारा हत्या के दौरान किया जाता है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) नेता ने ये बातें एक कथित वायरल वीडियो सामने आने के बाद कहीं। दरअसल 6 दिसंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था। दावा किया जा रहा है कि इसमें कुछ लोग नाबालिग मुस्लिम लड़कों को 'जय श्री राम' का नारा लगाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।इल्तिजा ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया था, हालांकि बाद में इसे हटा दिया। भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

इल्तिजा बोलीं- हिंदुत्व और हिंदू धर्म में बड़ा अंतर

इल्तिजा ने हिंदुत्व की आलोचना करते हुए कहा कि यह 1940 के दशक में वीर सावरकर द्वारा प्रचारित नफरत की विचारधारा है। लेकिन मेरा मानना है कि इस्लाम की तरह, हिंदू धर्म भी धर्मनिरपेक्षता, प्रेम और करुणा को बढ़ावा देने वाला धर्म है। इसलिए, हमें इसे जानबूझकर बिगाड़ना नहीं चाहिए।

इसने भगवान के नाम को कलंकित किया, जय श्री राम का नारा लगाकर लिचिंग हो रही

इससे पहले 7 दिसंबर को भी इल्तिजा ने कहा था कि भगवान राम को शर्म से अपना सिर झुका लेना चाहिए और असहाय होकर देखना चाहिए कि कैसे नाबालिग मुस्लिम लड़कों को सिर्फ इसलिए चप्पलों से पीटा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने उनका नाम लेने से इनकार कर दिया।

भाजपा बोली- PDP नेता को माफी मांगनी चाहिए

भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा कि PDP नेता ने हिंदू धर्म के लिए बहुत अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। रैना ने कहा, "PDP नेता ने बहुत अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

इसके बाद इल्तिजा मुफ्ती ने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस्लाम के नाम पर की गई "बेवजह हिंसा" ने 'इस्लामोफोबिया' को जन्म दिया है और हिंदू धर्म के साथ भी ऐसी ही स्थिति हो रही है। आज इसका इस्तेमाल अल्पसंख्यकों को मारने और उन पर अत्याचार करने के लिए किया जा रहा है।

परिवार के गढ़ से चुनाव हारी थीं इल्तिजा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में इस बार महबूबा मुफ्ती चुनाव नहीं लड़ीं। उन्होंने बेटी इल्तिजा को चुनावी मैदान में उतारा। यहां से इल्तिजा अपना पहला ही चुनाव हार गईं। 25 साल तक बिजबेहरा मुफ्ती परिवार का गढ़ रहा था। बिजबेहरा सीट से इस बार नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार ने चुनाव जीता।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X