Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

दिल्ली के 40 स्कूलों में बम से उड़ाने की मिली धमकी

Updated on Monday, December 09, 2024 10:36 AM IST

नई दिल्ली | दिल्ली के 40 स्कूलों को सोमवार सुबह ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल शामिल हैं। एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों से बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि बम धमकी की सूचना सबसे पहले डीपीएस आरके पुरम से सुबह 7.06 बजे और जीडी गोयनका पश्चिम विहार से सुबह 6.15 बजे मिली। इसके बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड, सर्चिंग स्क्वाॅड और फायर ब्रिगेड की टीमें वहां भेजी गईं। हालांकि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

मेल भेजकर मांगे 30 हजार डॉलर; डॉग-बम स्क्वॉड तलाशी में जुटे, बच्चों को घर भेजा

धमकी ई-मेल के जरिए दी गई। मेल भेजने वाले ने बम विस्फोट न करने के बदले 30 हजार अमेरिकी डॉलर मांगे हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मई 2024 में भी 150 से ज्यादा स्कूलों में बम धमाके की धमकी से जुड़े ईमेल आए थे।

रविवार रात को भेजा गया मेल

पुलिस का कहना है कि कई स्कूलों को यह मेल 8 दिसंबर को रात करीब 11:38 बजे भेजा गया। इसमें लिखा है, 'मैंने इमारत के अंदर कई बम लगाए हैं। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपे हुए हैं। इससे इमारत को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन विस्फोट होने पर कई लोग घायल हो जाएंगे। आप लोग इसी लायक हैं। अगर मुझे 30 हजार अमेरिकी डॉलर नहीं मिले, तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा।'

CM आतिशी बोलीं- भाजपा सरकार सुरक्षा दिलाने में नाकाम

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार के खिलाफ बयान दिया। उन्होने कहा कि बीजेपी सरकार सुरक्षा मुहैया कराने के अपने इकलौते काम में भी नाकाम रही है। दिल्ली में रोजाना फिरौती, हत्या, फायरिंग की घटनाओं के बाद अब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। यहां हालात पहले कभी इतने खराब नहीं हुए थे।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने X पर पोस्ट किया, 'दिल्ली के लोगों ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की इतनी खराब स्थिति पहले कभी नहीं देखी। अमित शाह जी को आकर दिल्ली के लोगों को जवाब देना चाहिए।'

दिल्ली हाईकोर्ट भी मांग चुका बम की धमकियाें पर रिपोर्ट

19 नवंबर को, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार और पुलिस को बम के खतरों और जुड़ी आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर (एसओपी) समेत एक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने इन निर्देशों को पूरा करने के लिए आठ हफ्ते की समय सीमा तय की है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X